नीमच। विश्व हिंदू परिषद् बजरंग दल द्वारा रेलवे स्टेशन के पास माल गोदाम में बिखरी हुई खाद को खाकर तड़पती गौवंश की मृत्यु के विरोध में रेलवे अधीक्षक को रेलवे डीआरएम के नाम ज्ञापन दिया जाएगा।
विहिप विभाग गौ रक्षा प्रमुख लक्ष्मण राठौर ने बताया रेलवे के माध्यम से काफी समय से एक स्थान से दूसरे स्थान पर खाद के परिवहन का कार्य किया जा रहा है। जिसमें माल गोदाम परिसर के आसपास में रासायनिक खाद के कट्टों को मालगाड़ी से उतारने व रखने का कार्य किया जाता है। इस प्रक्रिया में खाद के कुछ कट्टे फट जाते हैं व उन कट्टों में से खाद जमीन पर बिखर जाता है। जिसे कुछ समय बाद वहां से गुजरने वाली गोवंश खाद का सेवन कर तड़पता हुआ गश खाकर गिर जाती है। जिसमें कई गौवंश की वहां पर मृत्यु भी हो चुकी है। इस प्रकार की घटना के विरोध में विश्व हिंदू परिषद् बजरंग दल द्वारा दोपहर 12 बजे रेलवे स्टेशन पहुंचकर रेलवे अधीक्षक को ज्ञापन दिया जाएगा और मांग की जाएगी कि माल गोदाम के यहां पर जो खाद बिखर जाती है। उसकी उचित व्यवस्था करें। ताकि इस प्रकार की घटना भविष्य में घटित ना हो। उक्त जानकारी नीमच प्रखंड गौ रक्षा प्रमुख जगदीश नागर ने दी है।