शामगढ़। दिल्ली मुंबई रेल मार्ग पर शामगढ़ और सुवासरा के मध्य जूना पानी अंडरपास के नजदीक पोल नंबर 783/29 रविवार दोपहर में अप रेलवे ट्रैक पर राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में एक व्यक्ति आ गया। लाइन के समीप ही खेत वालों ने रेलवे ट्रैक पर अज्ञात शव देखकर सिटी पुलिस जीआरपी और आरपीएफ को सूचना दी। मौके पर पुलिस बल पहुंचा। गाड़ी की रफ्तार के बीच युवक के आने पर युवक के शव के परखच्चे उड़ गए। शव के टुकड़े 500 मीटर तक बिखर गए। पुलिस द्वारा शव की पहचान के लिए आसपास के गांव से लोगों को बुलाया लेकिन किसी ने उसकी पहचान नहीं कर पाए है। पुलिस ने नगर परिषद के शव वाहन को बुलाकर शव को शासकीय अस्पताल पहुंचाया।
शामगढ़ थाने पर तैनात एसआई सोहन सिंह सोलंकी द्वारा बताया गया कि रेलवे ट्रैक पर रेल की चपेट में आने पर युवक की दर्दनाक मौत हो गई। युवक के शरीर पर पहचान का कोई निशान नहीं मिला हैं। एक हाथ में प्लास्टिक की रंग बिरंगी रिंग और काला धागा बांध रखा था। उसी हाथ की एक उंगली में डबल रिंग की अंगूठी पहनी हुई थी। लाल चौकड़ी का शर्ट और काली पैंट के साथ पट्टा पहन रखा था। जिस किसी को भी अज्ञात शव की पहचान हो, वह तत्काल शामगढ़ थाने में आकर सूचना करें।