दूदरसी। स्थानीय गांव में सात दिवसीय श्री मद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है जो 25 से 31 दिसंबर तक अनवरत जारी रहेगा। आज सोमवार को इसी कथा के संदर्भ में कलशयात्रा का आयोजन कथा स्थल दशहरा मैदान से किया गया। आयोजन कर्ता कन्हैयालाल दमामी ने इस अवसर पर पोथी सर पर धारण कर कलशयात्रा के साथ पथसंचलन किया। कलशयात्रा गांव के प्रमुख मार्गों से होते हुई पुनः कथा स्थल पर आकर संपन्न हुई। जहां व्यास गादी पर श्री मद्भागवत गीता की स्थापना की गई उनकी पूजा अर्चना कर आरती की गई। तत्पश्चात कथा वाचक श्री मुरारी रामानुज दासानुदास पंडित मुकेश दास कानका वाले ने अपने मुखारविंद से श्री मद्भागवत गीता ज्ञान का उपस्थित श्रद्धालुओं को रसपान कराया।
ज्ञात रहे उक्त श्री मद्भागवत गीता कथा का आयोजन मशहूर केसियो व तबला वादक कन्हैयालाल दमामी ने अपने स्वर्गवासी माता कमला बाई और स्वर्गीय पिताजी महादेव प्रसाद की स्मृति में उनकी आत्मा की शांति एवं मोक्ष की कामना को लेकर की गई है।