शहडोल। जिले के ब्यौहारी जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत सपटा व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पृभा मिश्रा जी के ग्रह ग्राम मे विकसित भारत संकल्प यात्रा निकाली गई और लोगों द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा का फूल माला से स्वागत किया गया। विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत विभिन्न विभागों द्वारा योजनाओं हेतु शिविर भी लगाए गए। शिविर के आयोजन में स्थानीय लोगों को शासकीय योजनाओं की जानकारी भी दी गई। एवं जिला पंचायत अध्यक्ष ने गांव को पंचायत भवन व राशन कोटा खोलने का आश्वासन दिया और सरकार की योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को लाभ दिलाने का आश्वासन दिया एवं आजीविका मिशन से लिए ऋण से बढ़ रही पूंजी का आभार मना।