नीमच। शहर के उपनगर नीमच सिटी स्थित शिव शक्ति मठ पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी भगवान दत्तात्रेय जयंती हर्षोल्लास पूर्वक मनाई जा रही है।
श्री शिव शक्ति मठ के महंत गुरुदेव श्री श्री भास्करानंद गिरी जी महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 25 दिसंबर सोमवार शाम को भजन संध्या का आयोजन किया गया और दिनांक 26 दिसंबर मंगलवार को स्थानीय एवं बाहर से आए हुए संत महात्माओं का एक विशाल चल समारोह सुंदर झांकी के साथ शहर के प्रमुख मार्ग से निकाला जाएगा। साधु संतों की शोभायात्रा नीमच सिटी के प्रमुख मार्गो से निकलेगी एवं पुनः मठ पहुंचेगी। जहां पर भगवान की महाआरती होगी। तत्पश्चात प्रसादी वितरण किया जाएगा।
अतः तमाम धर्म प्रेमी जनता से निवेदन है कि कार्यक्रम में भाग लेकर धर्म लाभ ले कार्यक्रम को सफल बनाएं।