खाचरोद। भगवान श्रीराम जो सकल हिन्दू समाज के आराध्य है ओर वही भगवान राम 500 वर्षो के लंबे संघर्ष और इंतजार के बाद अपनी जन्म स्थल पर बने मन्दिर में भगवान विराजित होंगे और इस मंदिर के निमित्त पूर्व में हम घर-घर जाकर जिस प्रकार से समर्पण निधि का आग्रह किया था एक बार पुनः घर-घर जाकर शक्ल हिंदू समाज से श्री राम मंदिर के स्लोकार्पण में सम्मिलित होने का आग्रह करना है इसके लिए यह पूजित अक्षर जो अयोध्या से आए हैं 1 जनवरी से 15 जनवरी के बीच घर-घर यह अक्षत देकर उन्हें 22 तारीख को अपने गांव के मंदिर में एकत्रित होने और 22 जनवरी के बाद अपनी सुविधा अनुसार अयोध्या में जाकर भगवान श्री राम के दर्शन करने का निमंत्रण देना है। यह बात खाचरोद श्रीराम द्वारा से खाचरोद के 16 ग्रामीण खण्ड ओर नगर की 5 बस्तियों के लिए पूजित अक्षत कलश वितरण कार्यक्रम में रायसिंह चौधरी ने कही जहा रजनीश उपाध्याय, सीताराम सेकवाडिया, ताराचन्द्र तंवर भी मंचासीन थे
भगवान राम के भव्य मंदिर लोकार्पण के दौरान भगवान राम के आदर्श को स्थापित करना है इस नियमित हमें इस बात का ध्यान रखना है कि इस कार्यक्रम में सकल हिंदू समाज सम्मिलित हो साथ ही हमें यह भी ध्यान रखना है कि यदि पूर्व में हमारे गांव में कोई कुप्रथा जैसे जातिवाद, किसी का मन्दिर में प्रवेश ना होना आदि यदि चल रही है तो इस शुभ अवसर पर उस प्रथा को संकल्प लेकर मिटा या भी जाना चाहिए !
वक्ताओं ने बताया कि जिस दिन से राम मंदिर का लोकार्पण हो उसे दिन शासन की ओर से अवकाश घोषित होना हो किंतु हमें जनमानस से अपील करना है कि उसे दिन अपने काम धंधे प्रतिष्ठान सभी बंद रखें घोषित अवकाश रखते हुए इस अभियान में सम्मिलित हो