नीमच। नवांकुर संस्था चाईल्ड रिलीफ मिशन फाउंडेशन द्वारा मप्र जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक वीरेंद्र सिंह ठाकुर के कुशल मार्गदर्शन में अपनी पाठशाला मुहिम के माध्यम से अटल बिहारी वाजपेई बस्ती में रहने वाले गरीब बेसहारा मजदूर परिवारों के छोटे-छोटे बच्चों को शिक्षा से वंचित एव बाल भिक्षावृत्ति तथा बाल मजदूरी से जुड़े बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए निशुल्क शिक्षा दी जा रही है।
इस अवसर पर संस्था की चंदा सालवी ने सभी बच्चों को बताया कि हमारे बच्चे महापुरुष बने राम बने, कृष्ण बने, बुद्ध बने, महावीर बने, गुरु गोविंद सिंह बने, क्रांतिकारी बने। जिन बच्चों के संस्कार अच्छे होते हैं वह जीवन में सफलता प्राप्त करते हैं। संस्था सदस्यों द्वारा प्रति शनिवार-रविवार को एक घंटा निशुल्क पढ़ाया जा रहा है। बच्चों के बौद्धिक और मानसिक विकास के लिए भिन्न-भिन्न गतिविधियों आयोजित कर जैसे खेल-खेल में शिक्षा, महापुरुषों के जीवन, योग, मनोरंजन के माध्यम से बच्चों के मन में शिक्षा की अलख जलाई जा रही हैं। इस पहल के माध्यम से बच्चे प्रेरित होकर बोल रहे हैं हम पुलिस बनेंगे, डॉक्टर बनेंगे, वकील बनेंगे। सदस्यों द्वारा बच्चों को स्कूल में सरकारी विद्यालय में प्रवेश के लिए प्रेरित किया जा रहा है। बच्चों को कभी डांस के साथ, खेलकूद के साथ, मनोरंजन के साथ शिक्षा के प्रति जागरूक किया जा रहा है। सभी बच्चों को संस्कार जैसे गायत्री मंत्र आदि सभी बच्चों को सिखाया जा रहे हैं। बस्ती के 60 बच्चें इस मुहिम में निरंतर भाग ले रहे हैं। संस्था अध्यक्ष अनूप सिंह चौधरी ने बताया कि यह अपनी पाठशाला मुहिम अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी शुरू करने जा रहे हैं। अपनी पाठशाला के बाद सभी बच्चों को भोजन करवाया।
इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष अनूप सिंह चौधरी, उपाध्यक्ष शिविका गर्ग, संस्था सदस्य चंदा सालवी, पूजा मिश्रा तथा प्रीतिबाला निर्मल आदि उपस्थित थे। उक्त जानकारी संस्था सदस्य महेश सूत्रकार ने दी।