देवास। श्री योग वेदांत सेवा समिति द्वारा आज 25 दिसंबर तुलसी पूजन दिवस के रूप में मनाया गया।श्री योग वेदांत सेवा समिति द्वारा खेड़ापति मंदिर से 1000 से अधिक पौधों का वितरण किया गया। सर्वप्रथम तुलसी पूजन किया गया इसके बाद मंदिर आने वाले भक्तों को पौधों का वितरण किया गया। महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल को भी तुलसी का पौधा भेंट किया गया। महापौर प्रतिनिधि ने बताया कि सनातन धर्म को आगे बढ़ाने को लेकर श्री योग वेदांत सेवा समिति द्वारा इस प्रकार का कदम उठाया गया है जो काफी सराहनीय है।