मुरैना। शहर के मोरवी नंदन भक्त मंडल द्वारा आज सोमवार की देर शाम शहर के जीवाजी गंज के अग्रसेन पार्क में तृतीय श्री खाटू श्याम कीर्तन गुणगान महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।जिसको लेकर आज मोरबी नंदन भक्त मंडल के सदस्यों ने सबसे पहले शहर के श्री बांके बिहारी मंदिर से निशान यात्रा बेंड बाजे और ढोल नागाड़ो के साथ बड़ी धूमधाम से निकाली गई। ये यात्रा झंडाचौक बाजार,बड़ा जैन मंदिर, पंचायती धर्मशाला, नाला नंबर दो,पंसारी बाजार,हनुमान चौराहा,सदर बाजार,ओवरब्रिज चौराहा,जिला अस्पताल,एमएस रोड से होती हुई जीवाजी गंज के अग्रसेन पार्क पहुंची।यात्रा के दौरान हनुमान चौराहा,जिला अस्पताल सहित शहर के अन्य स्थानों पर मोरवीनंदन भक्त मंडल के सदस्यों सहित अन्य लोगों द्वारा इस निशाना यात्रा का शहर में जगह जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।इस यात्रा में सैकड़ों की संख्या में खाटू श्याम बाबा के भक्त भजनों पर थिरकते हुए चल रहे थे।सोमवार की देर शाम को देशभर के प्रसिद्ध गायक कलाकार खाटू श्याम बाबा के भजन संध्या में आएंगे।जहाँ श्याम भैया ग्वालियर के सानिध्य में नंदकिशोर शर्मा, अधिष्टा एवं अनुष्का जयपुर, सौरव शर्मा कोलकाता, श्वेता अग्रवाल झारखंड एवं अतुल पारीक ग्वालियर द्वारा प्रस्तुतियां दी जाएगी l इस कार्यक्रम में भारी संख्या में जिले भर से खाटू प्रेमियों के आगमन की संभावना है।