BREAKING NEWS
BIG REPORT : कथित शुद्धिकरण के विरोध में कांग्रेस का.. <<     BIG NEWS : नशे की बड़ी खेप पर खाकी का वार, स्विफ्ट कार.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : नीमच में निकली भव्य तिरंगा रैली, देशभक्ति.. <<     NEWS : सालवी सूत्रकार महासभा का आयोजन 15 अगस्त को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : सोशल मीडिया पर हथियार और तलवार के साथ.. <<     NEWS : शिक्षक संघ प्रगतिशील ने नवागत जिला शिक्षा.. <<     BIG NEWS : वन विभाग की छापेमारी में खुला राज, घर में.. <<     KHABAR : रतलाम में कलेक्टर बने 5वीं कक्षा के टीचर,.. <<     REPORT : अवैध खनिज परिवहन पर नीमच कलेक्टर हिमांशु.. <<     BIG NEWS : स्विफ्ट डिजायर में डोडाचूरा की बड़ी खेप,.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत दतिया पुलिस ने.. <<     NEWS : ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में चुनावी.. <<     NEWS : स्वतंत्रता दिवस पर पेच एरिया कांग्रेस.. <<     NEWS : 15 अगस्त को चित्तौड़गढ़ में गूंजेगा.. <<     नीमच के पिपलोन में किसान मोर्चा की भव्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 26, 2023, 10:52 am
KHABAR : जिले में खाटू श्याम गुणगान महोत्सव पर सजा भव्य दरबार, मोरवी नंदन भक्त मंडल ने किया आयोजन, पढ़े देवेंद्र सिंह राजपूत की रिपोर्ट

Share On:-

मुरैना। शहर के मोरवी नंदन भक्त मंडल ने सोमवार को खाटू श्याम गुणगान महोत्सव का आयोजन किया। शहर के ह्दय स्थल जीवाजी गंज इलाके में भव्य श्याम का दरबार सजाया गया था। इस आयोजन में देशभर के प्रसिद्ध भजन गायकों ने प्रस्तुतियां दीं। शाम सात बजे से शुरू हुआ आयोजन पूरी रात अनवरत चलता रहा। इस बीच इस दरबार को देखने व भजनों का लुत्फ उठाया। इससे पहले सुबह के समय पूरे शहर में निशान यात्रा निकाली गई। जिसमें सैंकड़ों की संख्या में लोग इसमें शामिल हुए। जो खाटू श्याम का ध्वज लेकर चल रहे थे, इसके साथ ही झांकी भी निकाली गई। मोरवी नंदन भक्त मंडल द्वारा हर साल की तरह इस साल भी खाटू श्याम गुणमान महोत्सव मनाया जा रहा है। जीवाजी गंज में सजे दरबार को देखने के लिए हजारों लोग पहुंचे। इस बीच भजन गायक कोलकाता के सौरभ शर्मा, मंदसौर से अधिष्ठा अनुष्का, झारखंड से श्वेता अग्रवाल, ग्वालियर से अतुल पारिक ने अपनी प्रस्तियों से समां बांध दिया। शाम सात बजे से शुरू हुई भजन संध्या पूरी रात अनवरत रूप से चलती रही। ठंड में भी लोग इस आयोजन को देखने के लिए कार्यक्रम स्थल पर जमे रहे। गायकों ने खाटू श्याम के मनमोहक भजनों की प्रस्तुतियां दीं। इस दौरान खाटू श्याम का बेहद मनमोहक दरबार सजाया गया था। जिसमें छप्पन भोग भी लगाया था। जिसके दर्शन भी लोगों ने किए। देर रात तक चले इस आयोजन को लेकर पूरे जीवाजी गंज इलाके में एक उत्साह का वातावरण देखने को मिला। मोरवी नंदन भक्त मंडल ने सुबह निशान यात्रा का आयोजन किया। इस बीच यात्रा शहर के बिहारी मंदिर से शुरू हुई। जहां बैंड बाजाें के साथ सुसज्जित वाहन में खाटू श्याम का दरबार सजाया गया था। इसके साथ ही कई धार्मिक झांकियां सजाई गई थीं। यात्रा मंदिर से सदर बाजार, रूई की मंडी, जैन मंदिर रोड, पंचायती धर्मशाला, मारकंडेश्वर बाजार, हनुमान चौराहा, पुल तिराहा, गणेशपुरा की पुलिया, सुमेर मिष्ठान भंडार से होते हुए जीवाजी गंज में कार्यक्रम स्थल पर पहुंची। जहां दरबार में पूजा पाठ का आयोजन किया गया। इस बीच युवा भजनों पर थिरकते हुए चल रहे थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE