BREAKING NEWS
BIG REPORT : कथित शुद्धिकरण के विरोध में कांग्रेस का.. <<     BIG NEWS : नशे की बड़ी खेप पर खाकी का वार, स्विफ्ट कार.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : नीमच में निकली भव्य तिरंगा रैली, देशभक्ति.. <<     NEWS : सालवी सूत्रकार महासभा का आयोजन 15 अगस्त को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : सोशल मीडिया पर हथियार और तलवार के साथ.. <<     NEWS : शिक्षक संघ प्रगतिशील ने नवागत जिला शिक्षा.. <<     BIG NEWS : वन विभाग की छापेमारी में खुला राज, घर में.. <<     KHABAR : रतलाम में कलेक्टर बने 5वीं कक्षा के टीचर,.. <<     REPORT : अवैध खनिज परिवहन पर नीमच कलेक्टर हिमांशु.. <<     BIG NEWS : स्विफ्ट डिजायर में डोडाचूरा की बड़ी खेप,.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत दतिया पुलिस ने.. <<     NEWS : ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में चुनावी.. <<     NEWS : स्वतंत्रता दिवस पर पेच एरिया कांग्रेस.. <<     NEWS : 15 अगस्त को चित्तौड़गढ़ में गूंजेगा.. <<     नीमच के पिपलोन में किसान मोर्चा की भव्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 26, 2023, 11:40 am
BIG NEWS : नीमच जिले का रेवली देवली-बोरखेड़ी मार्ग और 25 साल का करण, जैसे ही निकला बाइक पर होकर सवार तो बिच रास्ते में हो गई ये बड़ी अनहोनी, सूचना मिलते ही गांव में पसरा मातम, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ आसिफ अली की खबर     

Share On:-

नीमच। बीती रात को नीमच के गांव रेवली देवली और बोरखेड़ी के बीच में सड़क दुर्घटना में 25 साल के युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना लगभग रात 09 बजे करीब की है। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार करण सिंह पिता मदन सिंह जो की बिसलवास सोनीगरा का रहने वाला है। वह अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक आरजे 06 सीएस 9261 से सिरखेड़ा से आ रहा था और अपने गांव बिसलवास सोनीगरा की और जा रहा था। तभी बीच रास्ते में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में करण सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे निजी वाहन से जिला चिकित्सालय लाया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। करण सिंह अल्पाइन फैक्ट्री में काम करता था। पिछले साल फरवरी में उसकी शादी हुई थी। 
घटना की खबर फैलते ही करण सिंह के गांव में मातम छा गया। सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में गांववासी और परिजन जिला चिकित्सालय पर इकट्ठा हो गए। शव का पोस्टमार्टम जिला चिकित्सालय में किया गया। नीमच सिटी पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE