BREAKING NEWS
BIG REPORT : कथित शुद्धिकरण के विरोध में कांग्रेस का.. <<     BIG NEWS : नशे की बड़ी खेप पर खाकी का वार, स्विफ्ट कार.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : नीमच में निकली भव्य तिरंगा रैली, देशभक्ति.. <<     NEWS : सालवी सूत्रकार महासभा का आयोजन 15 अगस्त को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : सोशल मीडिया पर हथियार और तलवार के साथ.. <<     NEWS : शिक्षक संघ प्रगतिशील ने नवागत जिला शिक्षा.. <<     BIG NEWS : वन विभाग की छापेमारी में खुला राज, घर में.. <<     KHABAR : रतलाम में कलेक्टर बने 5वीं कक्षा के टीचर,.. <<     REPORT : अवैध खनिज परिवहन पर नीमच कलेक्टर हिमांशु.. <<     BIG NEWS : स्विफ्ट डिजायर में डोडाचूरा की बड़ी खेप,.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत दतिया पुलिस ने.. <<     NEWS : ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में चुनावी.. <<     NEWS : स्वतंत्रता दिवस पर पेच एरिया कांग्रेस.. <<     NEWS : 15 अगस्त को चित्तौड़गढ़ में गूंजेगा.. <<     नीमच के पिपलोन में किसान मोर्चा की भव्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 26, 2023, 12:04 pm
BIG NEWS : एमपी में भीषण सड़क हादसा, मकान उद्घाटन समारोह में जा रहा था परिवार, तभी ट्रक टकराकर कार पर पलटा, हादसे में 03 महिलाओं सहित 04 की दर्दनाक मौत, पढ़े खबर       

Share On:-

गुना। मंगलवार सुबह कार को टक्कर मारने के बाद ट्रक उसके ऊपर पलट गया। हादसे में कार सवार 3 महिलाओं समेत 4 की मौत हो गई। 2 गंभीर घायल हैं।
हादसा बायपास पर ढाबे के पास हुआ। राजगढ़ जिले के सारंगपुर के तारागंज का परिवार भिंड जिले के लहार में मकान के उद्घाटन कार्यक्रम में जा रहा था। परिवार के सदस्य तड़के 4 बजे कार से लहार के लिए रवाना हुए थे। सुबह 7.30 बजे गुना बायपास पर एक जेसीबी क्रॉस कर रही थी। इस वजह से ड्राइवर ने कार रोड से नीचे उतारकर खड़ी कर दी। जेसीबी क्रॉस हो जाने पर ड्राइवर ने कार को जैसे ही सड़क पर चढ़ाया, तभी पीछे आ रहा ट्रक टकराकर कार पर ही पलट गया। एसपी विजय कुमार खत्री भी मौके पर पहुंचे। ट्रक में कागज की रद्दी भरी हुई थी।
कार चला रहे सुमित ने बताया कि जेसीबी क्रॉस होने के बाद कार को वापस रोड पर लेकर आ रहा था तभी पीछे से स्पीड में ट्रक आया। ट्रक ड्राइवर ने न तो हॉर्न बजाया, न ही उसने ब्रेक लगाए। वह सीधा चला आया और गलत साइड ट्रक काट दिया। इससे ट्रक टकराते हुए कार पर पलट गया।
हादसे में रामप्रकाश, जय देवी, रोशनी और गीता की मौत हो गई। भाई-बहन सुमित और राखी घायल हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
कैंट टीआई पंकज त्यागी ने बताया कि 2 की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि बाकी के 2 लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ा। परिवार मूल रूप से भिंड जिले के लहार का रहने वाला है। इनमें से एक राजगढ़ जिले के सारंगपुर में सरकारी नौकरी करते थे। इस वजह से यह परिवार सारंगपुर में रहने लगा था।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE