नीमच। महिला समन्वय शाखा द्वारा सोमवार को बारादरी के समीप तुलसी दिवस मनाया गया इस मौके पर जिला महिला समन्वयक लक्ष्मी प्रेमाणी ने कहा तुलसी का पौधा हमारे लिए वरदान है औषधीय महत्व के साथ-साथ धार्मिक दृष्टि से तुलसी के पौधे को बेहद पवित्र माना गया है। शिव जी और गणेश जी की पूजा छोड़कर लगभग सभी तरह की पूजा पाठ में तुलसी की पत्तियों का इस्तेमाल किया जाता है। खासतौर पर भगवान विष्णु की पूजा में इसका इस्तेमाल जरूर किया जाता है। मान्यता है कि भगवान विष्णु को तुलसी बेहद प्रिय है। यही वजह है कि तुलसी को विष्णु प्रिया भी कहा जाता है। तुलसी के पौधे को पूजनीय माना गया है। मान्यता है कि घर में तुलसी का पौधा लगाने और नियमित रूप से जल चढ़ाने से सभी तरह की मनोकामनएं पूरी हैं। शास्त्रों में तुलसी के पौधे को लक्ष्मी का रूप बताया गया है, यानी जहां तुलसी होती है, वहां हमेशा मां लक्ष्मी का वास होता है। इसके अलावा तुलसी का पौधा लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और नकारात्मक शक्तियों का नाश होता है।
इस मौके पर जिला महिला समन्वय शाखा जिला सायोजिका लक्ष्मी प्रेमाणी सेवा मंदिर की अधिशिका सरिता कश्यप, संगीता जैन, सुमन शर्मा, अनुष्का नरेला, सुमन नरेला सहित कई महिलाएं व बच्चियां भी उपस्थित रही।