मनासा। मंदिरों की नगरी मनासा में आगामी 30 दिसम्बर से बहुत बड़ा धार्मिक आयोजन होने जा रहा हैं। जिसमें विश्व विख्यात आध्यात्मिक प्रवक्ता सुश्री जया किशोरी जी के मुखारविंद से क्षेत्र की धर्मप्रेमी जनता पुण्य लाभ लेगी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अरोरा परिवार और अरोरा मित्र मंडल के तत्वावधान में 30 दिसम्बर 2023 से 01 जनवरी 2024 तक तीन दिवसीय नानी बाई का मायरा कथा का आयोजन हो रहा हैं। जिसमें कथावाचक सुश्री जया किशोरी जी के मुखारविंद से धार्मिक और आध्यात्मिक प्रसंगों से भक्त लाभान्वित होंगे। कथा दोपहर 01.30 बजे से शाम 04.30 बजे तक, स्थान सारसी फंटा, मंदसौर रोड़, मनासा पर आयोजित होगी।
अरोरा परिवार, अरोरा मित्र मण्डल और पंजाबी समाज मनासा ने क्षेत्र की सभी धर्म प्रेमी जनता से अपील करते हुए कहा कि श्री श्याम बाबा की असीम अनुकम्पा से मंदिरों की नगरी मनासा में पहली बार विश्वविख्यात आध्यात्मिक प्रवक्ता पूज्या सुश्री जया किशोरी जी के मुखारविंद से परम कृष्ण भक्त की श्रीकृष्ण भक्ति और आस्था की अनूठी कथा नानी बाई का मायरा की संगीतमय नृत्य नाटिका के साथ प्रस्तुति होगी। आप सभी धर्मप्रेमियों से आग्रह है कि आप सपरिवार और ईष्ट मित्रों सहित पधारकर तीन दिवसीय कार्यक्रम में धर्मलाभ ले। यहाँ का तो एक क्षण भी अत्यंत दुलर्भ है। यहाँ तीन दिवसीय सत्पुरुषों का बड़ा दुर्लभ समागम रहेगा और अपूर्व रसमय नानीबाई की कथा होगी। आप सभी महानुभाव प्रेमपूर्वक पधारे।