छतरपुर। जिले के राजनगर में भारतीय किन्नर समाज का सम्भागीय सम्मेलन आयोजित हुआ। राजनगर में किन्नर समाज ने गाजे बाजे के साथ रथ यात्रा निकाली। रथ यात्रा में शामिल कई किन्नरों ने सिर पर कलश धारण किया। रथ यात्रा का मार्ग में जगह-जगह स्वागत और तुलादान हुआ।
रजनी किन्नर ने बताया कि नगर में खुशहाली बनी रहे। महामारी नही फैले, देश व प्रदेश के साथ नगर में शांति कायम रहे, इसी कामना को लेकर हमने बुजर्गों की वर्षी मनाई है। राजनगर किन्नर समाज की मुखिया मलका के नेतृत्व में गोकुल धाम से कलश यात्रा प्रारम्भ हुई थी जो बस स्टैंड, रामबाग चौराहा, चौक बाजार सहित कई प्रमुख मार्गों से गुजरी।