दूदरसी। प्रावि दूदरसी शाला परिसर में आज मंगलवार को दोपहर 12.15 बजे मावि एवं प्रावि में अध्ययनरत छात्र छात्राओं को करीबन 100 ऊनी जर्सियां वितरित की गई।
कहते हैं कि समाज सेवा से बढ़कर इस दुनिया में और कोई बड़ा पुण्य का कार्य नहीं है और वह भी जब नौनिहालों का भविष्य संवारने का पुनीत कार्य किया जा रहा हो। ऐसा ही काम किया है कौशल्या वेलफेयर फाउण्डेशन नीमच की संस्था ने। उन्होंने गांव दूदरसी की मावि एवं प्रावि में अध्ययनरत छात्र छात्राओं को ऊनी जर्सियां वितरित की। सभी 100 छात्र छात्राओं को उन्होंने जर्सियां वितरित की।
इस अवसर पर फाउंडेशन के सदस्य कुलदीप सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि बालक भगवान का स्वरूप है। मैं इनमें भगवान का प्रतिबिम्ब देखता हूं। इसलिए मैं एक सेवक की भांति इनकी सेवा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। हमें खुशी की अनुभूति होती हैं जब हम किसी की सेवा करते हैं। बदले में उन्हें प्रसन्नता मिलती है तो हमारा जीवन धन्य हो जाता है। इस अवसर पर रामगोपाल पटेल लक्ष्मी नारायण धाकड़ जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि लक्ष्मी नारायण पटेल पूर्व सरपंच ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
सर्व प्रथम मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर मुख्य अतिथियों द्वारा कार्य क्रम का शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात अतिथि देवो भव: के तहत मुख्य अतिथियों का मोतियों की माला पहनाकर कर स्वागत किया गया। इस गरिमामय कार्य क्रम में कौशल्या वेलफेयर फाउण्डेशन के सदस्य सर्व पंकज कुमार बबलू भैय्या, प्रदीप कुमार, युगल किशोर पाटीदार, ललित प्रजापति, सरपंच प्रतिनिधि शंभुलाल मेघवाल, पन्ना लाल धनगर, शंकर लाल धनगर, पालक शिक्षक संघ अध्यक्ष सुरेश दास बैरागी, गंगा राम मीणा, दोनों शालाओं के अध्यापक गण एवं ग्रामीण जन उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन मा वि के अध्यापक नंदलाल पाटीदार ने किया और आभार प्रधानाध्यापक अनिल जैन ने व्यक्त किया।