चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ जी आर एस मित्र मण्डल की ओर से मंगलवार को सांवरिया चिकित्सालय में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन चित्तौडगढ़ विधायक चंद्रभानसिंह आक्या के मुख्य आतिथ्य में किया गया। इसमें 182 व्यक्तियो ने रक्तदान कर पुनित कार्य में अपना योगदान दिया।
गोरतलब है कि एक वर्ष पूर्व आज ही के दिन एक सड़क हादसे में जी आर एस मित्र मण्डल के तीन साथियो गौरव मोहता, रघुनाथसिंह व सांवरिया सोमानी का आकस्मिक देहावसान हो गया था। उन्ही की स्मृति में मित्र मण्डल द्वारा सांवरिया चिकित्सालय में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें जी आर एस मित्र मण्डल के साथियो द्वारा बढ़ चढ़कर भाग लेते हुंए रक्तदान किया।
इस अवसर पर विधायक चंद्रभानसिंह आक्या ने जी आर एस मित्र मण्डल के दिवंगत सहयोगियो को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए संस्थान द्वारा रक्तदान शिविर आयोजन की सराहना की।
इस अवसर पर अनिल ईनाणी, शैलेन्द्र झंवर, रवि विराणी सहित बढ़ी संख्या मे जी आर एस मित्र मण्डल के कार्यकर्ता उपस्थित थे।