BREAKING NEWS
BIG REPORT : कथित शुद्धिकरण के विरोध में कांग्रेस का.. <<     BIG NEWS : नशे की बड़ी खेप पर खाकी का वार, स्विफ्ट कार.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : नीमच में निकली भव्य तिरंगा रैली, देशभक्ति.. <<     NEWS : सालवी सूत्रकार महासभा का आयोजन 15 अगस्त को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : सोशल मीडिया पर हथियार और तलवार के साथ.. <<     NEWS : शिक्षक संघ प्रगतिशील ने नवागत जिला शिक्षा.. <<     BIG NEWS : वन विभाग की छापेमारी में खुला राज, घर में.. <<     KHABAR : रतलाम में कलेक्टर बने 5वीं कक्षा के टीचर,.. <<     REPORT : अवैध खनिज परिवहन पर नीमच कलेक्टर हिमांशु.. <<     BIG NEWS : स्विफ्ट डिजायर में डोडाचूरा की बड़ी खेप,.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत दतिया पुलिस ने.. <<     NEWS : ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में चुनावी.. <<     NEWS : स्वतंत्रता दिवस पर पेच एरिया कांग्रेस.. <<     NEWS : 15 अगस्त को चित्तौड़गढ़ में गूंजेगा.. <<     नीमच के पिपलोन में किसान मोर्चा की भव्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 26, 2023, 6:33 pm
NEWS : 28 जनवरी को दिल्ली में होगा तनसिंह जन्मशताब्दी समारोह, संदेश यात्रा द्वारा दिया जिले वासियों को निमंत्रण, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। आगामी 28 जनवरी को नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित होने वाले श्री क्षत्रिय युवक संघ के संस्थापक तन सिंह के जन्म शताब्दी समारोह के निमित तन सिंह के जन्म स्थान बैरसियाला से शुरू हुई यात्रा मंगलवार को चित्तौड़गढ़ जिले में पहुंची।  यात्रा का  फतेहनगर ,भोपालसागर, सिंहपुर, नारेला, डगला का खेड़ा आदि जगहों पर सैकड़ो की संख्या में सर्व समाज के लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया
यह यात्रा महाराणा भोपाल छात्रावास पहुंची जहां एक बैठक का आयोजन किया गया। भोपाल छात्रावास में यात्रा का स्वागत चित्तौड़गढ़ के स्थानीय विधायक चंद्रभान सिंह आक्या द्वारा किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए चंद्रभान सिंह ने उपस्थित युवाओं को और बालकों को तन सिंह जी के जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही साथ ही जन्म शताब्दी समारोह में चित्तौड़गढ़ से अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होने को कहा। बैठक को संबोधित करते हुए यात्रा संयोजक महेंद्र सिंह तारातरा ने क्षत्रिय युवक संघ की कार्यप्रणाली पर विस्तार से चर्चा करते हुए बताया कि श्री क्षत्रिय युवक संघ एक संस्था नहीं बल्कि एक जीवन पद्धति है, संस्कार निर्माण की एक कार्यशाला है जिसे भाषण और उपदेश से नहीं समझा जा सकता बल्कि इसे तो जीना पड़ता है और इसको समझने के लिए श्री क्षत्रिय युवक संघ शाखाओं और शिविरों के माध्यम से तन सिंह जी के बताए हुए सत्य और अनुशासन मार्ग पर चला जा सकता है। उपस्थित समाज जनों को संघ प्रमुख लक्ष्मण सिंह बेन्याकावास द्वारा प्रेषित पीले चावल देकर अधिक से अधिक संख्या में दिल्ली में आयोजित होने वाले समारोह का न्योता दिया। इससे पूर्व यात्रा का फतेह नगर में महाराणा प्रताप क्षत्रिय संस्थान के अध्यक्ष पर्वत सिंह, भगवत सिंह, पूर्ण सिंह काकरवा, महेंद्र सिंह धनेरिया, कर्नल सिंह काकरवा, भारत सिंह झाला, प्रहलाद सिंह सहित उपस्थित ग्रामीण जनों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
सिंहपुर में पूर्व विधायक व पूर्व जिला प्रमुख बद्रीलाल जाट द्वारा  यात्रा का स्वागत किया गया। इस दौरान शैलेंद्र सिंह बासनी. राम सिंह चुंडावत. लक्ष्मण सिंह भोपाल सागर. कमलेंद्र सिंह. लवदेव सिंह भोपाल सागर सहित सर्व समाज के लोग उपस्थित थे। नारेला और डगला का खेड़ा में भी सैकड़ो की संख्या में ग्राम वासियों ने यात्रा पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। महाराणा भोपाल छात्रावास में बैठक के दौरान चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या, भदेसर प्रधान सुशीला कंवर आक्या, गंगरार पूर्व प्रधान शक्ति सिंह मुरलिया, हर्षवर्धन सिंह रुद, लाल सिंह भाटी, नरपत सिंह भाटी, गोवर्धन सिंह भाटी, तेजपाल सिंह खोर, लोकपाल सिंह डेट, निर्मला कंवर, भूपेंद्र सिंह भाटी, महिपाल सिंह भाटी सहित सैकड़ो की संख्या में समाजजन उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE