शाजापुर। जिले के कालापीपल विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत बेहरावल में आज विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंची। गणेश परिसर में कार्यकर्ताओं ने विधायक घनश्याम चंद्रवंशी का स्वागत किया। विधायक चंद्रवंशी ने सर्वप्रथम मां सरस्वती जी व मां भारती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की विधिवत शुरूआत करवाई। तत्पश्चात कन्याओं का पूजन किया।
कार्यक्रम को विधायक घनश्याम चंद्रवंशी ने संबोधित करते हुए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा 40 दिनों तक विधानसभा क्षेत्र में रहेगी। आज यात्रा बेहरावल पहुंची है। यात्रा का उद्देश्य सरकार की योजनाओं का प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना है। कार्यक्रम को ग्राम पंचायत सरपंच महावीर सितपरा, उप सरपंच प्रतिनिधि सुभाष उज्जलिया, खोकराकलाँ मंडल अध्यक्ष कृपाल मेवाड़ा, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि राकेश पाटीदार व जनपद सदस्य प्रतिनिधि बिष्णु पाटीदार गुरु ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर शासकीय कर्मचारी, भाजपाई व बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। सभी उपस्थित जनों को शपथ भी दिलाई गई। इस यात्रा के अवसर पर वरसैया परिवार की लाडली कुमकुम वरसैया द्वारा अपने हाथों से बनी विधायक चंद्रवंशी की चित्र विधायक को भेंट की। कार्यक्रम का संचालन त्रिवेणी प्रसाद अमृतिया ने किया। कार्यक्रम के अंत में आभार बेहरावल सरपंच महावीर सीतपरा ने माना।