BREAKING NEWS
KHABAR : मंदसौर में हजरत इमाम हुसैन की याद में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में जिला स्तरीय जनकल्याण महोत्सव.. <<     KHABAR : मुर्गीपालन का 12 दिवसीय निःशुल्क.. <<     कसरावद कांग्रेस संगठन में बड़ा बदलाव,डॉ... <<     KHABAR : नीमच में जिला स्तरीय जनकल्याण महोत्सव का.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को डाकघरों में आधार.. <<     खरगोन में मोहर्रम, गुरु पूर्णिमा और श्रावण को.. <<     खरगोन में नशे पर बड़ा प्रहार, 1 लाख की ब्राउन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : विधायक अनिरुद्ध माधव मारू ने किया.. <<     KHABAR : कसरावद नगर कांग्रेस की कमान डॉ. सिरीश.. <<     सिरोही के माउंट आबू में जैन धर्म का भव्य.. <<     KHABAR : बिना अनुज्ञापत्र गेहूं परिवहन पर मंडी.. <<     शाजापुर: बंद दरवाजे के पीछे चल रहा था सट्टे का.. <<     देवास में बारिश के बीच दर्दनाक हादसा,खारी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : कलेक्टर अदिति गर्ग ने की नीट परीक्षा.. <<     BIG NEWS : इंदौर में बन रहा एमपी-सीजी का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : खरगोन में आगामी त्योहारों को लेकर शांति.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 26, 2023, 6:59 pm
KHABAR : जब जब धरती पर पाप बढ़ते हैं महापुरुष अवतार लेते हैं, श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा में पंकज कृष्ण महाराज ने कहा, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जब जब धरती पर पाप बढ़ता है तब तब महापुरुष अवतार लेते हैं। हरि अनंत हरि कथा अनंत होती है।इसलिए सदैव पाप पुण्य में अंतर करना सीखना चाहिए और सदैव पुण्य कर्म करते रहना चाहिए ।पाप से सदैव बचना चाहिए झूठ कभी नहीं बोलना चाहिए। सदैव सत्य बोलना चाहिए।
यह बात भगवताचार्य पंकज कृष्ण महाराज ने कही। वे इन्दिरा नगर स्थित शनि मंदिर परिसर  नीमच पर आयोजित श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा   में  बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि 7 दिन तक श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा श्रवण करने से राजा परीक्षित को मुक्ति मिल गई थी।युवा वर्ग परमात्मा की भक्ति में समर्पण भाव से लीन हो और मन के भाव पवित्र रखे तो ही सच्ची साधना हो सकती है और सच्ची साधना से ही आत्मा का कल्याण होता है। शुकदेव मुनि ने माता के गर्भ में 12 वर्ष तक तपस्या की थी। परमात्मा के साक्षात दर्शन कर लिए थे। राजा परीक्षित संसार में एकमात्र व्यक्ति थे जिन्हें 7 दिन पहले मृत्यु का आभास हो गया था।इस प्रसंग से यह शिक्षा मिलती हैं कि मनुष्य भौतिक संसार में उलझा हुआ है सत्संग के लिए समय नहीं निकाल पा रहा है।मनुष्य के जन्म के साथ ही मृत्यु निश्चित हो जाती है इसलिए मनुष्य को जीवन पर्यंत परमार्थ के लिए पुण्य कर्म का पुरुषार्थ करना चाहिए।आत्महत्या किसी समस्या का समाधान नहीं होता है।भाई -भाई में प्रेम होता है तो घर में रामायण का वास होता है ।भाई- भाई में विवाद हो तो  घर में महाभारत हो सकती है।
 समस्या का निराकरण के लिए उसके विशेषज्ञों से मिलना चाहिएऔर फिर भी समस्या का निराकरण नहीं हो तो धर्म की शरण में भक्ति तपस्या करना चाहिए । इससे संसार की बड़ी से बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है।श्रीमद्  भागवत ज्ञान गंगा को एक आसन पर ही बैठकर श्रवण करना चाहिए तभी भागवत ज्ञान गंगा की सिद्धि प्राप्त होती है।  मनुष्य को संसार में रहते हुए पुण्य कर्म करना चाहिए फल की इच्छा नहीं रखना चाहिए। क्योंकि जो व्यक्ति पुण्य कर्म करता है उसे बिना मांगे ही मोती मिल जाते हैं और जो अच्छे कर्म नहीं करता है पाप कर्म करता है उससे मांगने से भी भीख नहीं मिलती है इसलिए हमें सदैव सत्य बोलना चाहिए।भागवत ज्ञान गंगा श्रवण से मन को शांति तथा संतोष का सुख मिलता है जो संसार में कहीं नहीं मिलता है। सच्चा संत वही होता है जो सिर्फ अन्न का दान ही मांगता है अन्य दान नहीं लेता है।मन में दया भाव नहीं है और दान करते हैं तो वह सार्थक नहीं होता है इसलिए मन में दया भाव भी रखना चाहिए। श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा जीवन के साथ भी और जीवन के बाद भी मनुष्य का मार्गदर्शन प्रदान करती है। युवा वर्ग गोकर्ण देव पार्षद संवाद के  चरित्र हमें यह शिक्षा मिलती है कि सिर्फ कथा को सुनने से नहीं कथा को ग्रहण कर जीवन में आत्मसात करने से ही आत्मा कल्याण हो सकता है। मनुष्य जीवन में यदि सफलता प्राप्त करनी है तो प्रतिदिन राम नाम का जाप करना चाहिए।
  सदैव सत्य बोलना चाहिए।  ।द्रोपति ने अपने पांच पुत्रों की हत्या करने वाले अश्वत्थामा को इसलिए क्षमा कर दिया कि अश्वथामा की माता गुरु माता को उनकी मृत्यु का दुख सहन नहीं करना पड़े क्योंकि जो दुःख द्रोपति ने अपने पुत्रों की मृत्यु के बाद सहन किया था।भगवान सामने हो तो प्रतिशोध की भावना समाप्त हो जाती है। इसलिए उन्होंने अश्वथामा को क्षमा करने का निर्णय लिया । सत्य कभी नष्ट नहीं होता है। सत्य समान कोई दूसरा धर्म नहीं होता है। भक्त प्रहलाद के जीवन से हमें शिक्षा मिलती है कि यदि हम भक्ति में जीवन जीते हैं तो बचाने वाला भगवान होता है।जिसकी रक्षा स्वयं भगवान करते हैं उसको दुनिया की कोई शक्ति मार नहीं सकती है। सत्य,तपस्या, दया ,दान कलियुग में धर्म के चार पैर होते हैं।सत्संग कम समय के लिए मिले वह भी ग्रहण करें एक पल का सत्संग भी जीवन को परिवर्तन कर सकता है एक पल का कुसंग भी जीवन को विनाश करवा सकता है। जुआ खेलते हैं वहां कभी नहीं जाना चाहिए।  हमेशा नुकसान होता है।इसलिए सदैव सत्संग सुनना चाहिए। इस पर हमें विचार करना चाहिए।
श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा में भागवताचार्य द्वारा विदुर, हिरणाकश्यप, हिर्नाक्ष, प्रहलाद, सनत कुमार, उत्तानपाद, देवहूति,  प्रियव्रत, नरसिंह अवतार, अदिति, दिति, शतरूपा आदि विषयों के महत्व पर वर्तमान परिपेक्ष में प्रकाश डाला।
श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा  प्रतिदिन दोपहर 1 से  शाम4 बजे, 30 दिसंबर तक श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा प्रवाहित हो रही है। श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा में  भागवत पोथी पूजन के बाद महा आरती की गई। महाआरती में इन्दिरा नगर, नीमच सिटी आदि क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

वामन भगवान बने आस्था के केंद्र-
भागवत कथा के मध्य जब महाराज श्री ने वामन अवतार का प्रसंग बताया तो भक्ति पंडाल में वामन का अभिनय किए हुए  8 वर्षीय नन्हे बालक गोविद दवे ने प्रवेश किया और श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया और वामन अवतार सभी के आकर्षण का केंद्र बने । वामन अवतार की सभी ने पूजा अर्चना कर पुष्प अर्पित किए।

श्रीमद् भागवत में  कृष्ण जन्म कल-
श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा के मध्य कल बुधवार को पंकज कृष्ण  महाराज श्री कृष्ण जन्म प्रसंग के महत्व पर प्रकाश डालेंगे। इस अवसर पर श्री कृष्ण की झांकी भी सजाई जाएगी। माखन मिश्री का प्रसाद वितरण किया जाएगा। इस अवसर पर कार्यक्रम में विहिप जिला अध्यक्ष सतनारायण पाटीदार, जिला मंत्री लक्ष्मण राठौर, बजरंग दल ,गौ रक्षा सेवा संघ ,दुर्गा वाहिनी के पदाधिकारी सदस्य अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE