नीमच। स्वयं सिद्धि विनायक गणेश मंदिर उत्सव समिति प्राइवेट बस स्टैंड के वार्षिक चुनाव मंगलवार दोपहर 1 बजे सुंदरम उद्यान वाटिका में आयोजित की गई ।बैठक में पूर्व कोषाध्यक्ष नाथू लाल अहीर द्वारा आय व्यय का विवरण प्रस्तुत किया गया। संरक्षक श्याम शर्मा, घनश्याम शर्मा, अशोक गहलोत, माजिद भाई की उपस्थिति में सभी समिति पदाधिकारी एवं सदस्यों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा की गई जिसमें अध्यक्ष पद पर राजेश जायसवाल पराग को सर्वसम्मति से निर्वाचित घोषित किया गया। उल्लेखनीय है कि राजेश जायसवाल, जायसवाल समाज, एवं पीड़ित मानवता की सेवा के क्षेत्र में नगर के कई प्रमुख समाजसेवी संगठनों में विभिन्न पदों पर सेवा प्रकल्पों से जुड़े हुए हैं। समिति के निर्वाचन में
सचिव महेश लक्ष्यकार ,उपाध्यक्ष ओमप्रकाश लक्ष्यकार, राजेश नागदा नागदा बस, कोषाध्यक्ष नारू लाल माली ,सह सचिव अनिल शर्मा जय गणेश परिवार,कार्यकारिणी सदस्य पवन पाटीदार, सुरेंद्र पाल सिंह वधवा सोनू ,राजू अग्रवाल, गोपाल चंद्रवंशी, कमल सिंह लाइनमैन, अननु मोड सरकार उपकार तथा आयोजन समिति में मुन्ना भाई पान वाले,श्रीनिवास सेन व घीसालाल माली को निर्वाचित घोषित किया गया। निर्वाचन की घोषणा के बाद उपस्थित समिति सदस्यों द्वारा नवनिर्वाचित पदाधिकारी को साफा पहना व माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। तथा सभी को संगठन में एकता के साथ विकास कार्य का संकल्प दिलाया गया।