देवास। हिंदुस्तान के इतिहास में सिख समाज के लिए दिसंबर महीना इतिहासों से भरा है। आपको बता दें की सिखों के चार साहिबजादे और माता गुजर कौर की शहादत भरा दिन भी इसी माह में आता है। 20 दिसंबर से लेकर 28 दिसंबर तक श्री गुरु गोविंद सिंह जी का पूरा परिवार देश की खातिर शहीद हुआ था।
इस शहीद सप्ताह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस घोषित किया है। इसके अंतर्गत विधायक गायत्री राजे पवार की पहल पर वीर बाल दिवस के उपलक्ष्य में एक गौरव रैली गुरुद्वारा साहिब एबी रोड से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए मल्हार स्मृति मंदिर पहुंची। जहां पर चार साहबजादे के जीवनकाल की प्रदर्शनी लगाई गई थी। साथ ही गुरु इतिहास के बारे में वीडियों फिल्म भी प्रदर्शित की गई। वहीं उनके इतिहास के बारे में गोष्ठी की गई और चार साहबजादे को श्रद्धांजलि अर्पित कर कार्यक्रम को सफल बनाया।
उक्त कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, विधायक प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, सभापति रवि जैन, नेता सत्ता पक्ष मनीष सेन, गणेश पटेल, धर्मेंद्र सिंह बेस, भारत चौधरी, सिक्ख समाज के अध्यक्ष दिलीप सिंह जुनेजा, सचिव गुरुचरण सिंह सलूजा, स्त्री सत्संग इंद्रजीत कौर खनूजा सहित बड़ी संख्या में सिख समाजजन उपस्थित थे।