BREAKING NEWS
BIG REPORT : कथित शुद्धिकरण के विरोध में कांग्रेस का.. <<     BIG NEWS : नशे की बड़ी खेप पर खाकी का वार, स्विफ्ट कार.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : नीमच में निकली भव्य तिरंगा रैली, देशभक्ति.. <<     NEWS : सालवी सूत्रकार महासभा का आयोजन 15 अगस्त को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : सोशल मीडिया पर हथियार और तलवार के साथ.. <<     NEWS : शिक्षक संघ प्रगतिशील ने नवागत जिला शिक्षा.. <<     BIG NEWS : वन विभाग की छापेमारी में खुला राज, घर में.. <<     KHABAR : रतलाम में कलेक्टर बने 5वीं कक्षा के टीचर,.. <<     REPORT : अवैध खनिज परिवहन पर नीमच कलेक्टर हिमांशु.. <<     BIG NEWS : स्विफ्ट डिजायर में डोडाचूरा की बड़ी खेप,.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत दतिया पुलिस ने.. <<     NEWS : ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में चुनावी.. <<     NEWS : स्वतंत्रता दिवस पर पेच एरिया कांग्रेस.. <<     NEWS : 15 अगस्त को चित्तौड़गढ़ में गूंजेगा.. <<     नीमच के पिपलोन में किसान मोर्चा की भव्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 27, 2023, 11:24 am
BIG NEWS : नीमच में चल रही है वेब सीरीज "द कोटा स्टोरी" की शूटिंग, छात्रों के सुसाइड और परिजनों के हाल पर आधारित हैं कहानी, पढ़े खबर  

Share On:-

नीमच l इमोशन फ़िल्म प्रोडक्शन एवं किंग्स क्रिएशन फिल्म्स के बैनर तले बन रही वेब सीरीज की शूटिंग इन दिनों नीमच के विभिन्न स्थानों पर चल रही है। वेब सीरीज द कोटा स्टोरी की पहले दिन की शूटिंग आनंद विहार कॉलोनी के सामने बनी मल्टी में हुई l इसके बाद गायत्री मंदिर के पास जीवाजी रॉव छात्रावास में कोटा के थाने का सेट बना कर शूटिंग की गई l थाने के अंदर की शूटिंग टीचर कॉलोनी आर के इंस्टिट्यूट में हुई l तीसरे दिन महू रोड पर आदित्य स्टेट कॉलोनी एवं महाराणा बँगले में मालवा सनसनी न्यूज़ की ऑफिस पर शूटिंग की गई। 
वेब सीरीज के डायरेक्टर नंदन किंग है जिन्होंने पूर्व में लव जिहाद पर फ़िल्म 35 टुकड़े का निर्देशन किया और इनकी एक और फिल्म सीमा हैदर को भी यूट्यूब पर एक लाख से ज्यादा लोग देख चुके है। 
नंदन किंग ने बताया की द कोटा स्टोरी के माध्यम से हम कोटा में पढ़ रहे छात्रों के द्वारा किये जा रहे सुसाइड के बारे में बताने जा रहे है की आखिर किन कारणों के चलते देश के प्रतिभावान छात्र सुसाइटड जैसे कदम उठा लेते है, उनके पेरेंट्स के ऊपर क्या बितती है। वेब सीरीज द कोटा स्टोरी के निर्माता महेश बैरागी है जिन्होने इस वेब सीरीज को जनता तक पहुंचाने के लिए एक OTT प्लेटफार्म बनाया है। जिस पर वेब सीरीज को दिखाया जाएगा। वेब सीरीज को इमोशन फ़िल्म के OTT पर रिलीज किया जाएगा। सिनेमेटोग्राफी/DOP- यशदीप चौहान एवं विजय चौहान, सहयोग कैमरा मेन- कुलदीप चौहान, सह निर्देशक ईश्वर सिंह पंवार, सह निर्माता जगदीश जटिया। 
मध्यप्रदेश राजस्थान और अन्य स्थानों से कलाकार इसमें भूमिका निभा रहे है-
जैकी बादशाह, नंदन किंग, टीना पाटीदार, पवन सोनी, अशोक बोहरा, राम सोनी, पुष्कर धनगर, दीपक धनगर, सत्यदेव पाटीदार, कुलदीप चौहान, विजय चौहान एवं अन्य। अभी वेब सीरीज द कोटा स्टोरी के कई सीन की शूटिंग बाकी है और कास्टिंग पर भी काम चल रहा है l

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE