पिपलियामंडी। मध्यप्रदेश की मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पिपलियामंडी नगर में देश के प्रधानमंत्री द्वारा चलाई गई प्रधानमंत्री उज्वला योजनाओं के अंतर्गत पात्र हितग्राही के घर घर पहुंचकर गैस सिलेंडर वितरण कर रसोई कमरे में पहुंचकर गैस चूल्हा चला कर स्टॉलेशन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय भाजपा के जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहें।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आपको बता दे कि स्वच्छ ईंधन, बेहतर जीवन के नारे के साथ केंद्र सरकार नें 1 मई 2016 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेतृत्व में एक सामाजिक कल्याण योजना प्रधानमंत्री उज्जवला योजना की शुरूआत की है। उज्ज्वला योजना का मुख्य उद्देश्य पूरे भारत में स्वच्छ ईंधन के उपयोग को बढ़ावा देना है, जो कि मुफ्त में एलपीजी कनेक्शन वितरित करके पूरा किया जा सकता है। योजना के लागू करने का एक उद्देश्य यह भी है कि इससे महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा और महिलाओं के स्वास्थ्य की भी सुरक्षा की जा सकती है। वर्तमान में उपयोग में आने वाले अशुद्ध जीवाश्म ईंधन के उपयोग को कम करना और शुद्ध ईंधन के उपयोग को बढ़ाकर प्रदूषण में कमी लाना भी योजना के प्रमुख लक्ष्यों में से एक है।
जो बीमारियाँ खाना बनाने के लिए उपयोग में आने वाले अशुद्ध जीवाश्म ईंधन के जलने से होती हैं, उज्जवला योजना के लागू होने के बाद उनमें भी कमी आने की सम्भावना है। इस प्रकार यह योजना महिलाओं और बच्चों को स्वस्थ रखने में भी सहायक सिद्ध होगी।
गैस सिलेंडर वितरण के दौरान अजा मोर्चा भाजपा मंडल पिपलियामंडी अध्यक्ष प्रवीण बुनकर, मंडल महामंत्री नरेंद्र आर्य, नंदकिशर केथवास, सुरेश गहलोद, अल्पसंख्यक मोर्चा पिपलियामंडी मंडल अध्यक्ष बल्लु कुरैशी, पिछड़ा मोर्चा मंडल महामंत्री मुकेश सोनी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष रिंकू गौतम, प्रवीणा गुप्ता, भाजपा नेता मनोहर माली, नमो फाउंडेशन जिला उपाध्यक्ष कमल देवड़ा, सुधीर जैन मामा, दशरथ गुर्जर मिडिया प्रभारी महेश मरेठा एवं अनेक भाजपा के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं सहित गैस एजेंसी संचालक कमल बामनीय, बलराम चौहान, रुस्तम मंसूरी उपस्थित रहें।