सतवास। केंद्र सरकार की भारत विकसित संकल्प यात्रा सतवास पहुंची। जहां नवनिर्वाचित बागली विधायक ने केंद्र सरकार की सभी योजनाओं को पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने का संकल्प दिलाया। विधायक मुरली भंवरा के साथ पूर्व जिला अध्यक्ष गोपीकृष्ण व्यास व पूर्व गौ संवर्धन बोर्ड के उपाध्यक्ष नारायण व्यास भी मौजूद रहे। उन्होंने कांग्रेस के कार्यकाल के सवाल खड़े किए।