नीमच। समीपस्थ गांव लेवड़ा स्थित शिव शक्ति आश्रम पर संत श्री श्री 1008 कमलानंद गिरी महाराज की चतुर्थ पुण्यतिथि के अवसर पांच दिवसीय आयोजन हुए। आज गुरूजी कमलानंद गिरी महाराज की पुण्यतिथि के अवसर पर गुरुदेव के परम भक्त और समाजसेवी अशोक अरोरा और उनके पुत्र अरुल अरोरा ने भगवान महादेव का अभिषेक और गुरुदेव की चरण पादुका का पूजन किया और गुरुदेव का आशीर्वाद लिया। आरती के बाद महाप्रसादी का आयोजन भी हुआ। इस अवसर पर दूरदराज से गुरुदेव के कई भक्त गुरुदेव की पुण्यतिथि पर गुरुदेव का आशीर्वाद लेने आश्रम पहुंचे।