सनावद। गुरुनानक मार्ग पर स्थित ग्रेड हयात एकेडमी सनावद द्वारा वीर बाल दिवस के अवसर पर स्कूली बच्चों द्वारा रैली निकाली गई। रैली स्कूल परिसर से प्रारंभ हुई जो शहर के मुख्य मार्गाे से गुजरते हुए गुरुद्वारा पहुंची। गुरुद्वारे पर गुरु सिंधु सभा के द्वारा रैली का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर स्कूल के प्राचार्य गुरविंदर कौर गुरुनानी, प्रभोजोत सिंह, जाहिद खान साहित स्कूल स्टॉफ का अहम योगदान रहा।