शामगढ़। गरोठ रोड पर परपंरा होटल के पास बुधवार शाम 7 बजे दो बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसमें एक बाइक सवार की मौत हो गई। वहीं दूसरी बाइक पर सवार तीन लोग घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार शैलेंद्र जोशी निवासी शामगढ़ घर से बाजार की ओर जा रहा था कि सामने से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद घायलों को हॉस्पिटल भिजवाया गया जहां उपचार के दौरान शैलेंद्र जोशी की मौत हो गई। वहीं दूसरी बाइक पर सवार साहिल, नूरजहां और अरमान घायल हो गए। जिन्हें शामगढ़ के अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां उनका उपचार किया जा रहा है।