सनावद। गुरुवार को संत शिरोमणि आचार्य गुरुवर श्री 108 विद्यासागर जी महाराज के परम शिष्य मुनि श्री प्रयोग सागर जी व मुनि श्री प्रबोध सागर जी महाराज का ससंघ मंगल प्रवेश सनावद नगर में हुआ। स्थानीय त्रिकोण चौराहे से दोनों मुनिराजों को सकल जैन समाज द्वारा भव्य जुलूस के रूप में ढोल ढमाके के साथ नगर प्रवेश कराया गया। जगह जगह सामाजिक व राजनैतिक संगठनों के लोगों ने मंच लगाकर महाराज श्री का भव्य स्वागत किया।
संत श्री 25 सालों बाद पहली बार अपने गृह नगर में मंगल प्रवेश किया। बड़वाह से विहार करते हुए मुनिद्वय द्वारा संध्या पर नमोकार धाम एवं पोदनपुरम में प्रवेश कर मंदिरों के दर्शन किए। इस अवसर बडी संख्या में समाजजन मौजूद थे।