खरगोन। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मंडलेश्वर के निर्देश एवं अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति कसरावद विवेक जैन के आदेश अनुसार एकीकृत शाला शासकीय माध्यमिक विद्यालय चिचालाय में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पैरा लीगल वालंटियर आकिल खान द्वारा बालक-बालिकाओं को आत्मरक्षा एवं गुड टच-बेड टच, मोटर व्हीकल एक्ट एवं आईटी एक्ट के सम्बंध में जानकारी दी गई।
कार्यक्रम का संचालन अध्यापक परमानंद पठौते ने किया। कार्यक्रम में पैरालीगल वॉलिंटियर आकिल खान के साथ पैरालीगल वालंटियर देवदत्त एक्कल, प्रधान अध्यापक अतुल सक्सेना, अध्यापक अजय कर्मा सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।