BREAKING NEWS
BIG REPORT : कथित शुद्धिकरण के विरोध में कांग्रेस का.. <<     BIG NEWS : नशे की बड़ी खेप पर खाकी का वार, स्विफ्ट कार.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : नीमच में निकली भव्य तिरंगा रैली, देशभक्ति.. <<     NEWS : सालवी सूत्रकार महासभा का आयोजन 15 अगस्त को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : सोशल मीडिया पर हथियार और तलवार के साथ.. <<     NEWS : शिक्षक संघ प्रगतिशील ने नवागत जिला शिक्षा.. <<     BIG NEWS : वन विभाग की छापेमारी में खुला राज, घर में.. <<     KHABAR : रतलाम में कलेक्टर बने 5वीं कक्षा के टीचर,.. <<     REPORT : अवैध खनिज परिवहन पर नीमच कलेक्टर हिमांशु.. <<     BIG NEWS : स्विफ्ट डिजायर में डोडाचूरा की बड़ी खेप,.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत दतिया पुलिस ने.. <<     NEWS : ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में चुनावी.. <<     NEWS : स्वतंत्रता दिवस पर पेच एरिया कांग्रेस.. <<     NEWS : 15 अगस्त को चित्तौड़गढ़ में गूंजेगा.. <<     नीमच के पिपलोन में किसान मोर्चा की भव्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 29, 2023, 10:56 am
BIG NEWS : जांगिड़ ब्राह्मण समाज का प्रतिनिधि मंडल मिला मृतक उमा सुधार के परिवार से, हर संभव सहायता के लिए किया आश्वस्त, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। गत मंगलवार को जयपुर में नीमच जिले के ग्राम खातीखेड़ा की युवती उमा सुधार की जयपुर राजस्थान में मंगेश अरोड़ा द्वारा सरे बाजार कार से कुचलकर निर्मम हत्या कर दी गई। इस घटना को लेकर जांगिड़ ब्राह्मण समाज में रोष व्याप्त है। इस सिलसिले में नीमच से जांगिड़ ब्राह्मण समाज का प्रतिनिधिमंडल जावद तहसील के जाट के पास ग्राम खातीखेडा में जाकर मृतक उमा सुथार के परिवार से मिला एवं शोक संतृप्त परिवार को ढांढस बंधाया एवं विश्वास दिलाया कि समूचा जांगिड़ ब्राह्मण समाज परिवार के साथ है। 
मृतक युवती उमा सुथार के पिता मोतीलाल ने चर्चा के दौरान बताया कि वह परिवार की सबसे बड़ी लड़की थी तथा परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी उसी के ऊपर थी। वह पूरे परिवार का ख्याल रखती थी। उमा के दो छोटे भाई बहनों की शिक्षा हेतु भी वह मदद करती थी और वह स्वयं भी जयपुर में रहकर बीए करके बीएड की तैयारी कर रही थी एवं अपने पार्ट टाइम में इवेंट का कार्य करती थी जिससे स्वयं की कॉलेज की फीस आदि भर सके एवं परिवार को आर्थिक मदद कर सके। युवती उमा सुथार की मृत्यु हो जाने से परिवार पर मानो पहाड़ टूट पड़ा है। मोतीलाल स्वयं भी लगभग एक वर्ष जयपुर में उसके साथ रहे। 
प्रतिनिधि मंडल में जांगिड़ ब्राह्मण महासभा अनुशासन समिति के सदस्य वरिष्ठ अभिभाषक श्याम चतुर्वेदी, महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रवीण शर्मा, नीमच जिला अध्यक्ष यशवंत चतुर्वेदी एवं जिला महामंत्री शशिकांत दुबे उमा सुथार के परिवार जनों से मिले। प्रतिनिधि मंडल ने परिवार जनों को जांगिड़ ब्राह्मण समाज की ओर से हर संभव सहायता के लिए आश्वस्त भी किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE