BREAKING NEWS
BIG REPORT : स्कूल वाहनों में कमी मिली तो होगी चालानी.. <<     BIG NEWS : युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, गंदे पानी की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : खूनी खेल या प्रेम कहानी का अंत? ग्राम.. <<     KHABAR : खरगोन में लोकतंत्र एवं संविधान की रक्षा.. <<     आलोट: रणथंभौर एक्सप्रेस में पहियों से धुआं,.. <<     बड़वानी में मौसम ने अचानक बदली करवट: तेज.. <<     KHABAR : मंदसौर में हजरत इमाम हुसैन की याद में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में जिला स्तरीय जनकल्याण महोत्सव.. <<     KHABAR : मुर्गीपालन का 12 दिवसीय निःशुल्क.. <<     कसरावद कांग्रेस संगठन में बड़ा बदलाव,डॉ... <<     KHABAR : नीमच में जिला स्तरीय जनकल्याण महोत्सव का.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को डाकघरों में आधार.. <<     खरगोन में मोहर्रम, गुरु पूर्णिमा और श्रावण को.. <<     खरगोन में नशे पर बड़ा प्रहार, 1 लाख की ब्राउन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : विधायक अनिरुद्ध माधव मारू ने किया.. <<     KHABAR : कसरावद नगर कांग्रेस की कमान डॉ. सिरीश.. <<     सिरोही के माउंट आबू में जैन धर्म का भव्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 29, 2023, 11:39 am
BIG NEWS : पंचमुखी बालाजी मंदिर कानाखेड़ा पर श्री राम कथा को लेकर तैयारियां जोरों पर, क्षेत्र वासियों में अपार उत्साह, पढ़े मोहन नागदा की खबर 

Share On:-

नीमच। जहां अयोध्या में राम मंदिर बनकर तैयार है और 22 जनवरी को मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। वहीं ग्राम कानाखेड़ा में भी पंचमुखी बालाजी मंदिर पर श्री राम कथा के भव्य आयोजन को लेकर तैयारियां जोरों पर है। पंचमुखी बालाजी धाम पर पिछले कई वर्षों से स्थापना दिवस के अवसर पर लगातार भव्य आयोजन हो रहे हैं। 
इस स्थान का हम चमत्कार माने या कुछ और लेकिन पिछले कुछ वर्ष पहले यहां पर मात्र कटीली झाड़ियां के अतिरिक्त कुछ नहीं था। लेकिन बालाजी के भक्तों ने यहां पर जब से पंचमुखी बालाजी की प्राण प्रतिष्ठा की है उसके बाद से लगातार प्रतिवर्ष यहां पर एक से बढ़कर एक भव्य आयोजन के साथ ही यहां पर एक धार्मिक स्थल के साथ-साथ आध्यात्मिक और पर्यटन स्थल के रूप में यह पूरे क्षेत्र में विख्यात हो चुका है। सहसा हर किसी को यहां आने के बाद विश्वास नहीं होता है कि यह मात्र आठ नौ वर्षों में ही यहां पर इस तरह का एक नहीं दो-दो भव्य मंदिर तथा आने जाने वाले भक्तों के लिए हर सुविधा यहां पर उपलब्ध है। जो भी भक्त यहां पर आयोजन में आता है उसे यकीन नहीं होता है कि यहां पर जो कार्य होते हैं वह देखता ही रह जाता है। 
यहां पर प्रतिवर्ष कथा सुनने के लिए मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु राजस्थान से भी हजारों की तादात में भक्तजन आते हैं। प्रतिवर्ष कथा के आयोजन के साथ ही रोजाना भव्य भंडारे का आयोजन लगभग प्रतिदिन 10000 से अधिक की संख्या में भक्त भंडारे का लाभ लेते हैं। भंडारे का आयोजन भी एक दिन पहले ही बिना किसी रूपरेखा के तैयार हो जाता है। इसे हम चमत्कार ही मान सकते हैं। इस वर्ष भी पंचमुखी बालाजी मंदिर की स्थापना दिवस के अवसर पर अनंत विभूषित हनुमत द्वारा पीठाधीश्वर जगतगुरु स्वामी श्री धीरेंद्रचार्य जी केसरी मुखारविंद से 07 जनवरी से 14 जनवरी मकर संक्रांति तक श्री राम कथा का आयोजन होना है। मकर संक्रांति 14 जनवरी के दिन पूर्णाहुति एवं भूमि भंडारे का आयोजन भी होगा। पंचमुखी बालाजी मंदिर समिति एवं समस्त भक्तजनों ने आग्रह किया है कि इस बार भी पूरे क्षेत्र के सभी भक्तजन इस आयोजन में पधारे एवं कथा का लाभ ले।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE