BREAKING NEWS
BIG REPORT : कथित शुद्धिकरण के विरोध में कांग्रेस का.. <<     BIG NEWS : नशे की बड़ी खेप पर खाकी का वार, स्विफ्ट कार.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : नीमच में निकली भव्य तिरंगा रैली, देशभक्ति.. <<     NEWS : सालवी सूत्रकार महासभा का आयोजन 15 अगस्त को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : सोशल मीडिया पर हथियार और तलवार के साथ.. <<     NEWS : शिक्षक संघ प्रगतिशील ने नवागत जिला शिक्षा.. <<     BIG NEWS : वन विभाग की छापेमारी में खुला राज, घर में.. <<     KHABAR : रतलाम में कलेक्टर बने 5वीं कक्षा के टीचर,.. <<     REPORT : अवैध खनिज परिवहन पर नीमच कलेक्टर हिमांशु.. <<     BIG NEWS : स्विफ्ट डिजायर में डोडाचूरा की बड़ी खेप,.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत दतिया पुलिस ने.. <<     NEWS : ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में चुनावी.. <<     NEWS : स्वतंत्रता दिवस पर पेच एरिया कांग्रेस.. <<     NEWS : 15 अगस्त को चित्तौड़गढ़ में गूंजेगा.. <<     नीमच के पिपलोन में किसान मोर्चा की भव्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 29, 2023, 12:22 pm
BIG NEWS : भाविप मनासा ने कड़ाके की ठंड में हायर सेकेंडरी स्कूल आंतरी में जरूरतमंद बच्चों को ऊनी स्वेटर, पेन एवं बिस्किट के पैकेट किए वितरित, पढ़े शब्बीर बोहरा की खबर 

Share On:-

मनासा। भारत विकास परिषद शाखा मनासा द्वारा कड़ाके की ठंड को देखते हुए मनासा से तकरीबन 25 किलोमीटर दूर आंतरी माता के हायर सेकेंडरी स्कूल में करीबन 100 से भी अधिक बच्चों को ऊनी स्वेटर का वितरण किया गया। साथ ही सभी बच्चो को स्वल्पाहार के रूप में बिस्किट एवं स्मृति स्वरूप सुंदर पेन भी वितरित किए गए।
इस सेवा गतिविधि कार्यक्रम के अंतर्गत आंतरी के सरकारी स्कूल में जरूर मंद बच्चों को कड़ाके की ठंड को देखते हुए आंतरी विद्यालय के शिक्षकों की पहल पर छोटे बड़े 100 से अधिक बच्चों को जब सामग्री बांटी जा रही थी तब सभी बच्चों के चेहरे खिल उठे। सभी बच्चे खुश नजर आए। स्कूल प्रांगण में एक अद्भुत खुशी का माहौल नजर आया। सभी ने भारत माता की जय और वंदे मातरम का उद्घोष किया। 
भाविप मनासा शाखा समय-समय पर जन सेवा एवं धर्म सेवा के कार्यक्रम में अपना योगदान देती रहती है। ऊनी वस्त्र वितरण कार्यक्रम में परिषद परिवार के सदस्यों तथा विद्यालय परिवार के शिक्षकों के संयुक्त आर्थिक सहयोग से संपन्न किया गया।
 ऊनी वस्त्र वितरण कार्यक्रम में परिषद परिवार के अध्यक्ष- पंकज पोरवाल, सचिव-अनुराग शर्मा, कोषाध्यक्ष- सुनील सोनी, योगेंद्र लड़ा, गोविंद पोरवाल, हरगोविंद बसेर, दीपक झवर, प्रेमसुख पाटीदार, अतुल पलोड, महेश मूंदड़ा, पंकज सोनी, रत्नेश हिंगड़, दिलीप झवर, अजय विजयवर्गीय आदि परिषद के सदस्य उपस्थित थे। साथ में स्कूल के प्राध्यापक बी आर राठौर, बी एल गन्धर्व, एम एस चंद्रावत, उम्मेद मालवीय, राजेश राठौर, सुरेश लुनिया, किरन कुमार रायकुवर एवं कार्यालय सहयोगी बालकृष्ण राव, महेश व्यास, हरिवल्लभ राव पूरा स्टाफ भी उपस्थित था। कार्यक्रम का संचालन बद्रीलाल गंधर्व ने किया। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE