दूदरसी। राज्य स्तरीय स्केटिंग ओपन प्रतियोगिता का आयोजन उदयपुर के खेल गांव में दिनांक 26 से 27 दिसंबर 2023 को किया गया था। जिसमें चित्तौड़गढ़ जिले की निम्बाहेडा तहसील से 9 बच्चों ने भाग लिया था। जिसमें 09 साल की हितिशा पिता विशाल सुथार कक्षा 4 ने स्वर्ण पदक जीतकर अपनी शाला के साथ ही परिवार का नाम भी रोशन किया हैं।
ज्ञात रहे कुमारी हितिशा के दादाजी जगदीश सुथार शिक्षा विभाग में व्याख्याता के पद पर सेवाएं देकर सेवानिवृत्त हो गए हैं। यह छोटी सादड़ी तहसील का गांव खेड़ा केसूंदा के निवासी हैं तथा सेठजी के नाम से विख्यात नाथुलाल विश्वकर्मा के सुपुत्र हैं। हितिशा उनकी प्रपोत्री है। जगदीश के भाई सुरेश और उनके पिता गांव खेड़ा में ही रहते हैं और जगदीश सुथार निम्बाहेडा में ही बस गए हैं।
अब हितिशा सुथार का राष्ट्रीय स्तर पर स्केटिंग ओपन प्रतियोगिता में चयन हुआ है वह इसमें अपनी भागीदारी के लिए पुणे महाराष्ट्र में जाएगी वहां 17 से 19 फरवरी तक होने वाली प्रतियोगिता में जाएगी। उक्त जानकारी जगदीश सुथार ने दी।