भगवानपुरा। गुना में हुए हादसे में बाज आज थाना भगवानपुरा क्षेत्र में पुलिस ने यात्री बसों की सघन जांच की। इस दौरान बसों के बीमा, फिटनेस, प्रदूषण सहित सभी कागजातों की प्रभारी गौरीशंकर पाराशर द्वारा जांच की गई। साथ ही बस चालक व परिचालकों को क्षमता से अधिक सवारी न बिठाने और नियंत्रित गति से वाहन चलाने की समझाइश भी दी गई।
थाना प्रभारी जीएस पाराशर ने बताया कि यह अभियान पुलिस अधीक्षक खरगोन के निर्देशन में चलाया जा रहा है। कार्यवाही में थाने में पदस्थ समस्त सिपाही गण शामिल रहे। कार्यवाही के दौरान थाने में पदस्थ एएसआई मुकेश कुमरावत ,बाबूलाल ,आरक्षक कृष्णा ठाकुर, कैलाश चौहान, कृष्णा सागोरे सहित समस्त पुलिसकर्मी मौजूद रहे।