मनासा। श्रीराम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए अयोध्या से आए अक्षत कलश को शुक्रवार को डीजे और ढोल के साथ मनासा नगर में भ्रमण कराकर लोगों को प्राण प्रतिष्ठा के लिए आमंत्रित किया गया।
शुक्रवार शाम 4 बजे विश्वहिंदू परिषद बजरंग दल कार्यकर्ताओ सहित नगर के गणमान्य नागरिकों ने प्राण प्रतिष्ठा के लिए अयोध्या से आए अक्षत कलश का अन्नपूर्णा मंदिर पर पूजन किया। जिसके बाद भव्य शोभा यात्रा के साथ नगर के प्रमुख मार्गों में भ्रमण कराकर लोगों को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण दिया गया।
कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में नगर वासी शामिल रहे।