कुकड़ेश्वर। श्रीराम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए अयोध्या से आए अक्षत कलश को डीजे ढोल के साथ कुकडेश्वर नगर में भ्रमण कराकर लोगों को प्राण प्रतिष्ठा के लिए आमंत्रित किया गया।
शनिवार दोपहर 12 बजे विश्वहिंदू परिषद बजरंग दल कार्यकर्ताओ सहित नगर के गणमान्य नागरिकों ने प्राण प्रतिष्ठा के लिए अयोध्या से आए अक्षत कलश का चौधरी मोहला श्री राम मंदिर पर पूजन किया। जिसके बाद भव्य शोभा यात्रा के साथ नगर के प्रमुख मार्गों में भ्रमण कराकर लोगों को श्रीराम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया।
कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल प्रमुख राजेंद्र भट्ट, दिलीप कुशवाह, मंगल कछावा, आश्विन व्यास, समरथ बागवान सहित कार्यकर्ता व बड़ी संख्या में नगर वासी शामिल रहे।