चित्तौड़गढ़। तेरापंथ भवन में विराज रहे आचार्य महाश्रमण की सुशिष्या साध्वी प्रबल यशा जी, साध्वी सौरभ प्रभा जी, साध्वी सुयश प्रभा जी के नियमित प्रवचन हो रहे। तेरापंथ सभा अध्यक्ष अजीत ढिलिवाल ने बताया कि नव वर्ष पर सवेरे 9 बजे साध्वी प्रबल यशा जी के मुखारविंद से वृहद मंगल पाठ होगा।
तेरापंथ महिला मंडल के अध्यक्ष मंजू श्रीश्रीमाल ने अधिकाधिक समाजजन को सम्मिलित होने का आह्वान किया। तेरापंथ युवक परिषद अध्यक्ष भरत सिंघवी ने बताया अखिल भारतीय युवक परिषद द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत सभी प्रयास कर प्रत्येक गुरुवार जमीकंद त्याग करने का लक्ष्य रखे। तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम अध्यक्षा अनु सुराना ने समाज के युवा प्रोफेशनल के लिए चलाए जा रहे सदस्यता अभियान की जानकारी दी।
इसी प्रकार सभा मंत्री सुरेंद्र डूंगरवाल ने बताया कि 6 जनवरी को प्रभु पार्श्व प्रणती के तहत उपवास, एकासन, रात्रि भोजन त्याग, शाम 7 से 8 बजे तक तेरापंथ भवन में समायिक का लक्ष्य रखे।