चित्तौड़गढ़। कपासन नगर की महेश शिक्षा समिति द्वारा संचालित महेश ज्ञान मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय एवं एमजीएम पब्लिकख सीनियर सेकेंडरी स्कूल कपासन में अंतर विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन शनिवार को हुआ कार्यक्रम की अध्यक्षता कपासन पुलिस उपाधीक्षक बुद्धराम टांक ने की विद्यालय में अतिथियों का स्वागत तिलक लगाकर एवं लच्छा बांधकर की गई तत्पश्चात आगन्तुक सभी अतिथियों का पुष्प वर्षा करते हुए विद्यालय बैंड द्वारा विद्यालय में प्रवेश करवाया गया। जिसके अंतर्गत विद्यालय के चारों सदनों रमन हाउस टैगोर हाउस गांधी हाउस और शिवाजी हाउस द्वारा विभिन्न प्रकार के सुसज्जित किए गए हाउस बोर्ड का अवलोकन अतिथियों द्वारा करवाया गया तथा हाउस बोर्ड में जी 20 सम्मेलन की थीम को विभिन्न सदनो द्वारा अपने-अपने तरीके से दिखाया गया तत्पश्चात कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां शारदे को दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण करके किया गया।
विद्यालय में पांच दिवसीय अंतर विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता में सभी खेलों में तथा सह- शैक्षिक गतिविधियों में विद्यालय के शिवाजी सदन के प्रतिभागियों ने अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन दिखाते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा गांधी सदन द्वितीय स्थान पर रहा।
कार्यक्रम में संस्था के उपाध्यक्ष रामप्रकाश सोमानी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दामोदर सोमानी, कोषाध्यक्ष मनोहरलाल लड्डा, सचिव मुरलीधर नामधर एवं विभिन्न संस्था के पदाधिकारी कार्यक्रम में उपस्थित रहे संस्था के संस्था प्रधान डॉ कमलेश मीणा द्वारा विद्यालय में इस आयोजन एवं विद्यालय की उपलब्धि के बारे में अवगत करवाया। कार्यक्रम के अध्यक्ष पुलिस उपाधीक्षक टांक द्वारा विद्यार्थी जीवन में खेलों का महत्व एवं अनुशासन के बारे में बताया कार्यक्रम में समाजसेवी बंशीलाल लड्ढा ने अपने काव्य पाठ से सभी विद्यार्थियों एवं अतिथियों का अपनी तरफ ध्यान आकर्षण किया कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रस्तुतीकरण किया गया। जिसमें कक्षा 11 की छात्रा सुगना जाट द्वारा तीन कलश अपने सर पर रखकर अग्नि प्रज्ज्वलित कर नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष एवं विभिन्न समिति के सदस्यों द्वारा अंतर विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता में विजेता एवं उपविजेता रही टीमों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। संस्था प्रधान द्वारा धन्यवाद अर्पित किया।