शाजापुर। जय श्री राम-जय श्री राम- जय सीताराम के नारे के साथ एक नवयुवक भावेश राठौर गोधरा से अयोध्या के लिए नंगे पैर पैदल यात्रा पर निकला है जो काफी दिनों का सफर तय कर शाजापुर पहुंचा। जहां राम भक्तों ने युवक का स्वागत सम्मान कर उसे आगे की यात्रा के लिए बधाई दी।
कहावत जग जाहिर है कि जहां राम का नाम हो वहां दुख दर्द पीड़ा सामने नहीं आती है। जैसे ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा की तारीख 22 जनवरी घोषित की, उसके बाद से ही गुजरात के गोधरा से एक युवक भगवान राम के इस प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में भाग लेने के लिए पैदल ही गोधरा से निकल पड़ा। वह भी नंगे पैर। उक्त युवक कई दिनों का सफर तय कर शनिवार को शाजापुर पहुंचा। जहां राम भक्तों की आंखों में उस राम भक्त को देखकर आंसू बह निकले। क्योंकि युवक के पैर में छाले पड़ गए। जगह-जगह से खून निकल रहा था। लेकिन युवक राम का नाम लेकर आगे बढ़ते जा रहा था, जिसका भव्य स्वागत शाजापुर में किया गया और उसे अपने आगे के सफर के लिए बधाई देते हुए रवाना किया।
युवक का कहना है कि गोधरा कांड से शिक्षा लेकर उसने राम मंदिर में राम के दर्शन करने का निर्णय बनाया था। जैसे ही प्राण प्रतिष्ठा की तारीख तय हुई तो उसने प्रतिदिन पैदल चलने की क्षमता को देखते हुए नंगे पैर पैदल ही राम के दर्शन के लिए निकलने का मन बनाया और यात्रा की शुरूआत की।