मनासा। मंदसौर रोड स्थित पर सारसी फंटा पर तीन दिवसीय नानी बाई रो मायरो कथा का आयोजन किया जा रहा हैं। कथा दूसरे दिन रविवार दोपहर डेढ़ बजे से प्रारंभ हुई। जिसमे मनासा सहित आसपास क्षेत्र से हजारों की संख्या में भक्तजनों ने प्रसिद्ध आध्यात्मिक प्रवक्ता सुश्री जया किशोरीजी के मुखारविंद से कथा सुनी।
भव्य आयोजन में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर स्थानीय पुलिस प्रशासन सहित अन्य थानों का बल मौजूद रहा। वहीं स्वयं सहायता समूह, सामाजिक संस्थाए और राष्ट्रीय सेवा योजना के सदस्यों ने आयोजन में सहयोग कर अपनी सहभागिता दर्ज की।