मनासा। नारायण सेवा परिवार मनासा के तत्वाधान में बाहेती परिवार के सौजन्य से मनासा नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में रविवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक गोमाबाई नेत्रालय नीमच व अंधत्व निवारण समिति नीमच के सहयोग से विशाल नि:शुल्क नेत्र रोग जांच शिविर का आयोजन रखा गया।
शिविर में सुबह 10 बजे से दोपहर 02 बजे तक करीब 400 से अधिक नेत्र पंजीयन हुए। शिविर में नेत्र विशेषज्ञ द्वारा आंखों से पीड़ित मरीजों की आंखों की मोतियाबिंद, नासुर जेसी बिमारी की जांच की गई। मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित मरीजों को बस द्वारा ऑपरेशन के लिए गोमाबाई नेत्रालय नीमच भेजा गया।
शिविर के दौरान दौरान नारायण सेवा परिवार मनासा, गोमाबाई नेत्रालय की डॉक्टर टीम विशेषज्ञ सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्टाफ मौजूद रहा।