उज्जैन।जिले में के श्री महाकालेश्वर मंदिर में अंग्रेजी नववर्ष पर श्री महाकालेश्वर भगवान के पट प्रातः 04 बजे खुले। पट खुलने के पश्चात प्रातः 04 से 06 बजे तक लगभग 45 हज़ार श्रद्धालुओं ने चलित भस्म आरती में भाग लिया और श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किये। इस दौरान समूचा मंदिर परिसर बाबा के जयकारों से गूंज उठा।