मनासा। अत्यंत दुःख के साथ सूचित किया जाता हैं कि ग्राम देथल में स्वर्गीय धनराज गुर्जर के बड़े भाई एवं अशोक, मदन, लालचंद्र के पूज्यनीय पिताजी राधेश्याम गुर्जर का निधन दिनांक 31 दिसम्बर 2023 को हो गया हैं। जिनकी अंतिम यात्रा आज दिनांक 01 जनवरी 2024 को प्रातः 9 बजे निज निवास से मुक्तिधाम के लिए निकली। अंतिम यात्रा में शामिल गणमान्यजनों ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किए। उक्त जानकारी बद्रीलाल गुर्जर के द्वारा दी गई।
शोकाकुल-
समस्त गुर्जर परिवार,
ग्राम देथल।