BREAKING NEWS
BIG REPORT : कथित शुद्धिकरण के विरोध में कांग्रेस का.. <<     BIG NEWS : नशे की बड़ी खेप पर खाकी का वार, स्विफ्ट कार.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : नीमच में निकली भव्य तिरंगा रैली, देशभक्ति.. <<     NEWS : सालवी सूत्रकार महासभा का आयोजन 15 अगस्त को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : सोशल मीडिया पर हथियार और तलवार के साथ.. <<     NEWS : शिक्षक संघ प्रगतिशील ने नवागत जिला शिक्षा.. <<     BIG NEWS : वन विभाग की छापेमारी में खुला राज, घर में.. <<     KHABAR : रतलाम में कलेक्टर बने 5वीं कक्षा के टीचर,.. <<     REPORT : अवैध खनिज परिवहन पर नीमच कलेक्टर हिमांशु.. <<     BIG NEWS : स्विफ्ट डिजायर में डोडाचूरा की बड़ी खेप,.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत दतिया पुलिस ने.. <<     NEWS : ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में चुनावी.. <<     NEWS : स्वतंत्रता दिवस पर पेच एरिया कांग्रेस.. <<     NEWS : 15 अगस्त को चित्तौड़गढ़ में गूंजेगा.. <<     नीमच के पिपलोन में किसान मोर्चा की भव्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 1, 2024, 12:44 pm
BIG NEWS : काली अँधेरी रात और नीमच-गांधीसागर मार्ग, जब डिलीवरी केस लेकर निकली जननी एक्सप्रेस तो सामना हुआ बाइक से, फिर जोरदार भिड़ंत के बाद वाहन हुआ चकनाचूर, हादसे में मोटरसाइकल सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत, पढ़े खबर       

Share On:-

रामपुरा। नीमच-गांधीसागर मार्ग पर 31 दिसंबर की रात में भीषण सड़क हादसा हो गया। गांव जमालपुरा के पास एक बाइक और जननी एक्सप्रेस एम्बुलेंस में आमने-सामने से जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बाइक सवार गांव बरवाडीया निवासी 26 साल का घनश्याम और 24 साल का जगदीश रामपुरा की ओर से अपने गांव बरवाडीया जा रहे थे। वहीं दूसरी ओर से जननी एक्सप्रेस एंबुलेंस एक डिलीवरी केस को लेकर शासकीय अस्पताल आ रही थी। इसी दौरान जमालपुरा के पास ये हादसा हुआ।
हादसा इतना भयानक था कि बाइक पूरी तरह से चकनाचूर हो गई। हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरे को रामपुरा शासकीय चिकित्सालय एम्बुलेंस से लाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। वहीं जननी एक्सप्रेस में मौजूद प्रसूता का भी प्रसव इसी दौरान हो गया।
मृतकों के शव का रामपुरा के शासकीय चिकित्सालय में पोस्टमार्टम किया गया।मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE