BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेगें तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : वृषभ, मिथुन और सिंह राशि वालों के लिए.. <<     MANDI BHAV: एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मंदसौर के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : दिव्यांगजनों के लिए श्रीकांत फिल्म का.. <<     KHABAR : जिले में सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से सतत.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : कमिश्नर दीपक सिंह के फ़ैसले की हाईकोर्ट.. <<     REPORT : संभागायुक्त दीपक सिंह की अध्यक्षता में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मतगणना के लिए नियुक्त शासकीय सेवकों को.. <<     REPORT : कलेक्टर बाथम ने किया नाले तथा तालाबों का.. <<     NEWS : शतरंज की जिला स्तरीय अंडर-17 (ओपन एवं गर्ल्स).. <<     NEWS : विहिप मातृशक्ति दुर्गावाहिनी ने.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : शहर के सीएम राइज विनोबा स्कूल को शिक्षा.. <<     NEWS : तपती गर्मी में अघोषित बिजली कटोती से आमजन.. <<     NEWS : शहर में पानी की सप्लाई को लेकर जिला कलक्टर.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय वृद्धजन स्वास्थ्य देखभाल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 1, 2024, 3:21 pm
BIG NEWS : दुआओं से होता जीवन का उद्धार-सविता बहन, नये साल की पूर्व संध्या पर राम नाम के साथ जरूरतमंदों को बांटे कम्बल, एडीएम व ब्रम्हाकुमारी बहनों के हाथों एनएसएसजी का सराहनीय कार्य, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। नगर समस्या एवं सुझाव ग्रुप की एनएसएसजी के तत्वाधान में नववर्ष 2024 की पूर्व संध्या पर दुआ दम्पत्ती के सहयोग से ग्रीन बेल्ट पर गरीब, विकलांग, विधवा, नि:सहाय लोगों तथा ट्रामा सेंटर व भादवामाता दरबार में स्वस्थ्य होने आये मरीजों के बीच नये कंबल का वितरण किया गया।
अभियान की शुरुआत ग्रीन बेल्ट गार्डन पर पहुंचे जरूरतमन्दों को एडीएम नेहा मीना तथा ब्रम्हाकुमारी विश्वविद्यालय की बहन सविता दीदी श्रुति दीदी एवं बीके सुरेन्द्र भाई के हाथों कम्बल बांटकर की गई।
इस दौरान ग्रुप एडमिन विवेक खण्डेलवाल सोनू ने कहा कि गरीब, नि: सहाय दिव्यांग, विधवा और जरूरतमंद जो आर्थिक तंगी के कारण ठंड से बचाव के लिए अपने लिए गर्म कम्बल नहीं खरीद सकते हैं वैसे लोगों को चिह्नित कर उनके उच्च गुणवत्ता वाले गर्म कम्बल बांटे गये।
आयोजन में बतौर अतिथि पहुंची एडीएम नेहा मीना ने कहा कि नीमच के लोगो में सहयोग व परोपकार की भावना है। अच्छे कार्य के लिए लोग उत्साह से भाग लेते है। आज का आयोजन बहुत ही सराहनीय है। एनएसएसजी ग्रुप द्वारा प्रदत्त गरम कपड़े व कम्बल बेहद जरूरी है ठण्ड से बचाव के लिए। प्रशासन अपने स्तर पर तो कार्य करता ही है पर समाजसेवी संस्थाओ की भागीदारी से कार्य को ओर अधिक गति मिलती है।
आयोजन में पधारी ब्रम्हाकुमारी सविता बहन ने कहा कि समाजसेवा के कार्य में कोई सहयोग देता है कोई साथ देता है और कोई विस्तार करता है पर मूल भाव तो लेने देने का होता ही है पर सबसे ज्यादा आपकी जो कमाई हो रही है वो दुआओं की है। दुआएं मिलने से मनुष्य के जीवन का उद्धार हो जाता है। एनएसएसजी ग्रुप द्वारा परोपकार के काम कर दुआएं कमा रहे है दूसरों को दुआएं दे रहे है। ये जीवन में बहुत बड़ी प्रॉपर्टी के रूप में काम आएगी। सविता दीदी ने कहा कि तन के साथ साथ मन भी शांत होना चाहिए।
इस अवसर पर बीके सुरेंद्र भाई ने कहाकि माना जाता है कि ॐ ब्रम्हांड की ध्वनि है साथ ही ॐ का अर्थ शांति और प्रेम है। ऊँ के उच्चारण से शारीरिक मानसिक आध्यात्मिक और बौद्धिक शांति मिलती है।
ग्रुप एडमिन खण्डेलवाल ने बताया कि ग्रुप के सदस्य मनोज दुआ व तृप्ति दुआ के सहयोग से ग्रीन बेल्ट पर मौजूद लगभग 60 से अधिक महिला एवं पुरुषों को कम्बल प्रदान किये गए।  फिर रात्रि में जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती मरीज को राम राम का नाम लेकर व महामाया भादवामाता के दरबार पहुंच लकवाग्रस्त भक्तों को माता रानी के जयकार के साथ नये कम्बल उड़ाये गए।
इस अभियान में मुख्य रूप से ब्रम्हाकुमारी श्रुति बहन, ग्रुप एडमिन विवेक खण्डेलवाल, दिनेश मनावत, संजय श्रीवास्तव, सौरभ भट्ट, बीड़ी वैष्णव, नरेन्द्र तिवारी, जिम्मी शर्मा, पंडित राकेश शास्त्री, रानी राणा, आशा सांभर, अर्चना तिवारी, शोभा शर्मा, अमन चौहान, किरण तिवारी का सराहनीय सहयोग प्राप्त हुआ।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE