BREAKING NEWS
NEWS : निंबाहेड़ा में कांग्रेस संगठन की मजबूती पर.. <<     KHABAR : पीएम आवास मेला एवं स्वनिधि महोत्सव में.. <<     KHABAR : 251 दीपों की रोशनी में मनाई महाराणा प्रताप.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : नीमच की मनस्वी जैन ने हासिल की बड़ी सफलता,.. <<     KHABAR : टीईटी से राहत की मांग को लेकर शिक्षकों का.. <<     BIG NEWS : मानसून की सुस्त चाल से अटकी बोवनी, नीमच.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्कूल खुलते ही उज्जैन में 70 बसों की जांच,.. <<     KHABAR : कांग्रेस का चरखा सत्याग्रह आंदोलन, पूर्व.. <<     BIG NEWS : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के नेतृत्व.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अतिक्रमण हटाकर हरित क्षेत्र बना रही.. <<     BIG NEWS : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंचीं.. <<     खरगोन में कांग्रेस महिलाओं का.. <<     KHABAR : उत्कृष्ट विद्यालय में अंग्रेजी माध्यम.. <<     KHABAR : नीट धांधली के खिलाफ एमपी कांग्रेस का बड़ा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 8 साल बाद विंध्य विकास प्राधिकरण में नई.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 1, 2024, 6:23 pm
BIG NEWS : नए मोटर व्हीकल एक्ट के खिलाफ वाहन चालकों ने की हड़ताल, चक्काजाम कर बैठे धरने पर, पढ़े पवन धाकड़ की खबर 

Share On:-

रतलाम। नए साल के पहले दिन से हिट एंड रन के नए कानून का विरोध शुरू हो गया है। शहर के प्रमुख महू-नीमच रोडवेज बस स्टैंड पर बस चालकों एवं परिचालकों ने बसों को सुबह से एक जगह खड़ा कर रखा है। बस चालकों के साथ-साथ अब ट्रक चालक भी सड़क पर उतर आए है। ट्रक चालकों ने शहर में घूमते हुए ऑटो चालक को भी ऑटो में सवारियां लेने से मना किया। सब्जी मंडी में बाहर से आए ट्रक चालकों को भी ट्रक खड़े करने से मना किया। कुछ ट्रक चालक नहीं माने तो ट्रक की हवा भी निकाली। इस दौरान विवाद की स्थिति भी बनी।
जिला परिवहन कर्मचारी संघ के बैनर तले चालक एवं परिचालक बस स्टैंड पर एकत्र हुए। यहां पर बसे खड़ी कर विरोध जताया। नारेबाजी करते हुए कहा कि 05 लाख तक का भारी जुर्माना और दस साल की सजा का प्रावधान वाले काले कानून को वापस लिया जाए। 
चालकों का कहना था कि कोई भी चालक जानबूझकर दुर्घटना नहीं करता। नए कानून में गलती से यदि चालक से कोई हादसा हो जाता है तो उसका और उसके परिवार का भविष्य अंधकारमय हो जाएगा। बस चालकों की हड़ताल के कारण यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यात्री अपने गंतव्य पर जाने के लिए अन्य वाहन तलाशते रहे। परिवहन कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष विलियम डेनियन गोलू ने बताया वाहन चालक और परिचालक साथी संविधान के हर नियमों का पालन करने के लिए प्रतिबद्ध हैं लेकिन हिट एंड रन केस के नए प्रावधान जिससे चालक साथियों का जीवन बर्बाद हो जाएगा। हमें अपने हितों की लड़ाई खुद को लड़ना पड़ रही है। आज चालक और परिचालक सभी साथ मिलकर पूरी ताकत के साथ विरोध कर रहे है। मोटर व्हीकल एक्ट के प्रावधान को लेकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, केन्द्र सरकार के परिवहन मंत्री, मुख्यमंत्री, सांसद एवं विधायक के नाम ज्ञापन कलेक्टोरेट में ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। दोपहर में ट्रक चालकों ने सालाखेड़ी स्थित फोरलेन पर जमा लगा दिया। जाम की सूचना मिलते ही पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी हरकत में आए। मौके पर पहुंच कर ट्रक चालकों को समझाया। इसके बाद ट्रक चालक बस स्टैंड पहुंचे। यहां पर खड़े ऑटो चालकों को सवारी बैठाने से मना किया। इसके बाद सभी चालक सैलाना बस स्टैंड स्थित सब्जी मंडी में पहुंचे। यहां पर मैजिक व ट्रकों के खड़े होने पर ट्रक चालक भड़क गए। ट्रक में जो सामान लेकर आए थे उन्हें खाली कर ट्रकों को हटाने को कहा। कुछ ट्रक चालकों ने विरोध किया तो उनके वाहन की हवा निकालने की कोशिश की गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE