चित्तौड़गढ़। किराना व्यापार संगठन चित्तौड़गढ़ द्वारा अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के खुशी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। जिसमें किराना व्यापारी और आमजन ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और 104 यूनिट रक्तदान कराया।
अध्यक्ष ओमप्रकाश लड्डा ने बताया 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम मंदिर के निर्माण को लेकर रक्तदान शिविर आयोजित हुआ। किराना व्यापार संगठन के सभी व्यापारियों ने बड़े ही उत्साह से रक्तदान किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चित्तौड़गढ़ स्वास्थ्य अधिकारी रामकेश गुर्जर, ड्रग कंट्रोलर आरके सिंह, व्यापार संगठन के संरक्षक गोवर्धन लाल न्याति, नेमीचंद अग्रवाल, चित्तौड़गढ़ व्यापार महासंघ के अध्यक्ष सुनील जागेटिया, कपड़ा संघ के अध्यक्ष सुरेश जैन, अरविंद ढीलीवाल थे। चित्तौड़गढ़ की गांधीनगर स्थित महेश वाटिका में प्रातः 10 बजे प्रारम्भ हुआ रक्तदान शिविर दोपहर 3 बजे तक चला।
संगठन के महामंत्री राजकुमार बज ने बताया पिछले वर्ष से किराना व्यापार संगठन सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर भाग ले रहा है और सभी व्यापारियों के सहयोग कर समय-समय पर कार्यक्रम हो रहे हैं। सभी रक्तदान करने वाले को प्रशस्ति पत्र एवं तस्वीर भेट की गई। रक्तदान शिविर के समाप्ति के पश्चात किराना व्यापार संगठन की मीटिंग में महीने का अंतिम रविवार को बंद रखने का निर्णय पुनः लिया गया और सभी व्यापारी से सहयोग की अपेक्षा की है।
रक्तदान शिविर में मेघराज व्यास, शिव लड्ढा, विनोद गदिया, जगदीश नामधराणी, अनिल मुंदडा, बद्री आगाल, चांदमल सोमानी, मुकेश मुंदडा, चंद्रेश नंदावत, सत्यनारायण डागा, छोटू सिंह शेखावत, विजय मालू, दुर्गेश न्याति, संदीप मुरोठिया, बसंत तनेजा, बसंत गोयल, लक्ष्मी लाल लड्ढा, शांतिलाल मंडोवरा, कैलाश देवपुरा, सतीश सोमानी, पवन अग्रवाल, पवन बज, सुशील न्याति, सुशील, विकास तनेजा, प्रहलाद मूंदडा सहित सैकड़ो व्यापारी उपस्थित थे।