BREAKING NEWS
BIG REPORT : कथित शुद्धिकरण के विरोध में कांग्रेस का.. <<     BIG NEWS : नशे की बड़ी खेप पर खाकी का वार, स्विफ्ट कार.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : नीमच में निकली भव्य तिरंगा रैली, देशभक्ति.. <<     NEWS : सालवी सूत्रकार महासभा का आयोजन 15 अगस्त को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : सोशल मीडिया पर हथियार और तलवार के साथ.. <<     NEWS : शिक्षक संघ प्रगतिशील ने नवागत जिला शिक्षा.. <<     BIG NEWS : वन विभाग की छापेमारी में खुला राज, घर में.. <<     KHABAR : रतलाम में कलेक्टर बने 5वीं कक्षा के टीचर,.. <<     REPORT : अवैध खनिज परिवहन पर नीमच कलेक्टर हिमांशु.. <<     BIG NEWS : स्विफ्ट डिजायर में डोडाचूरा की बड़ी खेप,.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत दतिया पुलिस ने.. <<     NEWS : ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में चुनावी.. <<     NEWS : स्वतंत्रता दिवस पर पेच एरिया कांग्रेस.. <<     NEWS : 15 अगस्त को चित्तौड़गढ़ में गूंजेगा.. <<     नीमच के पिपलोन में किसान मोर्चा की भव्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 1, 2024, 8:07 pm
KHABAR : नववर्ष में आशा उत्साह से जीवन को गतिशील रखे- मुनिश्री सुप्रभ सागर, सिंगोली के लिए विहार हेतु अर्पित किए श्रीफल, पढ़े खबर  

Share On:-

सिंगोली। जीवन को गतिशील रखने में आशा व उत्साह का महत्वपूर्ण योगदान है। आगे पाने की उम्मीद ही जीवन में चलायमान रखती है। प्रत्येक दिन इसी के साथ प्रारंभ होता है और अन्त भी इसी के साथ होता है। बीच में उस आशाओ को पूर्ण करने का प्रयत्न होता है तथा उसे प्राप्त करने की उमंग रहती है। यह बात थडोद नगर में विराजमान परम पूज्य आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज से शिक्षित व वात्सल्य वारिधि आचार्य श्री वर्धमान सागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य मुनि श्री सुप्रभ सागर जी महाराज ने सोमवार को दोपहर में कही। 
मुनिश्री ने कहा कि प्रति वर्ष, प्रतिदिन का स्वागत एक आशा से करते है कि कल से आज अच्छा और सफलता भरा होगा। आशाओं को फलीभूत करने हेतु हमें उसके अनुरूप वातावरण भी बनाना होगा। जब सूर्य की प्रथम किरण एक नन्हें पौधे को छूती है, तो वह आशा और प्रसन्नता से झूम उठता है। उसी प्रकार मानव मन भी एक अच्छे प्रारंभ से आशा से भर जाता है और प्रसन्नता का अनुभव करता है। कहा भी जाता है कि प्रारंभ अच्छा हुआ तो अन्त भी अच्छा ही होगा। इसीलिए भारतीय परम्परा में प्रत्येक कार्य के प्रारंभ में मंगलाचरण करने की परम्परा है। एक नई शुरुवात नई आशाओं, नए उत्साह के साथ। कल को भूलकर आगे बढ़ने की प्रारंभ, कुछ अलग करने का उत्साह कल को आज में नहीं, आज को आज में जीने का प्रारंभ। जीवन को गतिशील एवं प्रसन्न रखने हेतु आशाओं तथा उत्साह का महत्वपूर्ण योगदान होता है।वही महिलाओं व बालिकाओं ने नववर्ष के पावन अवसर पर भक्तिभाव के साथ मुनिश्री का पुजन की। इस अवसर पर सिंगोली समाज द्वारा मुनिश्री को सिंगोली के लिए विहार हेतु श्रीफल अर्पित किया। 

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE