BREAKING NEWS
BIG REPORT : कथित शुद्धिकरण के विरोध में कांग्रेस का.. <<     BIG NEWS : नशे की बड़ी खेप पर खाकी का वार, स्विफ्ट कार.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : नीमच में निकली भव्य तिरंगा रैली, देशभक्ति.. <<     NEWS : सालवी सूत्रकार महासभा का आयोजन 15 अगस्त को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : सोशल मीडिया पर हथियार और तलवार के साथ.. <<     NEWS : शिक्षक संघ प्रगतिशील ने नवागत जिला शिक्षा.. <<     BIG NEWS : वन विभाग की छापेमारी में खुला राज, घर में.. <<     KHABAR : रतलाम में कलेक्टर बने 5वीं कक्षा के टीचर,.. <<     REPORT : अवैध खनिज परिवहन पर नीमच कलेक्टर हिमांशु.. <<     BIG NEWS : स्विफ्ट डिजायर में डोडाचूरा की बड़ी खेप,.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत दतिया पुलिस ने.. <<     NEWS : ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में चुनावी.. <<     NEWS : स्वतंत्रता दिवस पर पेच एरिया कांग्रेस.. <<     NEWS : 15 अगस्त को चित्तौड़गढ़ में गूंजेगा.. <<     नीमच के पिपलोन में किसान मोर्चा की भव्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 2, 2024, 11:38 am
KHABAR : एमपी के शिवपुरी में नगर पालिका से रिटायर्ड हुए माली का किया सम्मान, 1981 से निरंतर दे रहे थे सेवाएं, पढ़े कुलदीप गुप्ता की खबर

Share On:-

शिवपुरी। नगर पालिका से रिटायर हुए करन सिंह बाथम नामक एक माली का सम्मान समारोह आयोजित कर बड़े ही धूमधाम से उनको विदाई दी गई। इसके बाद उन्हें उनकी पत्नी सहित बग्गी पर बैठाकर जुलूस निकालकर घर छोड़ा गया। जुलूस में परिजन समेत परिचित शामिल हुए। करन सिंह बाथम नगर पालिका में 1981 से माली के पद पर सेवाएं दे रहे थे। बीच में उन्हें शहर के पार्कों की साफ-सफाई और पेड़-पौधों के संरक्षण का जिम्मा सौंपा गया। जिसे उन्होंने बखूबी निभाया। इसके बाद नपा ने उन्हें सभी मालियों का प्रभारी बना दिया था।
नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा ने कहा कि करन सिंह अपने कार्य के प्रति हमेशा ही सजग रहे। उन्होंने अपने कार्यकाल में नगरपालिका के सभी पार्कों में अच्छा काम किया है। ऐसे कर्मचारियों की नगर पालिका को बहुत जरूरत है। उनके अच्छे और प्रेरणादायक काम को देखकर ही उनका सम्मान किया गया। वहीं कर्मचारी करन सिंह ने कहा कि वे रिटायरमेंट से मिलने वाली पेंशन से ही नगरपालिका का सहयोग करते रहेंगे और उन्हें जो प्रशस्ति पत्र मिला है करोड़ों की संपत्ति के बराबर है।
वहीं नगरपालिका सीएमओ केशव सगर ने नगरपालिका में रेगुलर पदों को लेकर कहा कि हम शासन को पत्राचार के माध्यम से अवगत कराएंगे, जिससे और कर्मचारियों की नियुक्ति हो सके।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE